महाराष्ट्र

थाने में शिकायत करवाने आई 21 साल की युवती से रेप, महाराष्ट्र पुलिस के कांस्टेबल करतूत सुन हिल जांएगे

पालघर:महाराष्ट्र के पालघर जिले में कानून का रक्षक ही भक्षक बन गया। कासा पुलिस स्टेशन में तैनात 40 वर्षीय कांस्टेबल शरद भोगड़े को 21 वर्षीय युवती से रेप के आरोप में रविवार शाम गिरफ्तार किया गया। पीड़ित युवती अपने प्रेम संबंध से जुड़े विवाद में शिकायत दर्ज कराने पुलिस स्टेशन पहुंची थी। जानकारी के अनुसार, युवती पहली बार उस व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने आई थी जिसके साथ उसका प्रेम संबंध था। लेकिन जब वह तीसरी या चौथी बार अपडेट लेने या बयान देने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंची, तभी घटना को अंजाम दिया गया। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि क्या युवती स्वयं अपडेट लेने गई थी या उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया था।


युवती को स्टेशन परिसर के पीछे बने कॉन्स्टेबल रूम में ले गया

आरोप है कि कांस्टेबल भोगड़े ने युवती का विश्वास जीतकर उसे पुलिस स्टेशन परिसर के पीछे बने कॉन्स्टेबल रूम में ले जाकर दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि 26 नवंबर को युवती, वह व्यक्ति और उसकी पत्नी कासा पुलिस स्टेशन पहुंचे। व्यक्ति की पत्नी भी अपने पति और युवती के रिश्ते को लेकर महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराना चाहती थी। देखते ही देखते तीनों के बीच जोरदार बहस शुरू हो गई। इसी दौरान कांस्टेबल भोगड़े ने हस्तक्षेप किया और दोनों महिलाओं की शिकायतें दर्ज कीं। इसी शिकायत प्रक्रिया के दौरान उसने युवती से नजदीकी बढ़ाई और कथित रूप से अपराध को अंजाम दिया।

कांस्टेबल को तीन दिन के रिमांड पर भेजा
युवती के दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पालघर के पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कांस्टेबल शरद भोगड़े को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने यह भी पुष्टि की कि कासा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी अविनाश मंडले को तत्काल प्रभाव से मुख्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 11 दिसंबर तक तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button