महाराष्ट्र: धनंजय मुंडे ने मंत्री पद से इस्तीफा, आदित्य ठाकरे बोले- सरकार बर्खास्त होनी चाहिए

महाराष्ट्र सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री धनंजय मुंडे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह कदम बीड जिले के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या में उनके करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड का नाम सामने आने के बाद उठाया गया। विपक्ष लगातार उनके इस्तीफे की मांग कर रहा था।
धनंजय मुंडे ने अपने इस्तीफे के बाद कहा, “सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के आरोपियों को कड़ी सजा मिले, यह मेरी पहले दिन से ही मांग रही है। इस मामले की न्यायिक जांच प्रस्तावित है। मेरी तबीयत भी ठीक नहीं थी, इसलिए इस्तीफा दिया।”
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया और इसे राज्यपाल को भेज दिया है।
इस बीच, शिवसेना (उद्धव गुट) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा, “सिर्फ एक मंत्री का इस्तीफा काफी नहीं है, पूरी सरकार को बर्खास्त किया जाना चाहिए। महाराष्ट्र में महिलाओं पर अत्याचार और हत्याओं के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।”
इस घटनाक्रम के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में उथल-पुथल मची हुई है।



