महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने कुछ इस अंदाज़ में सेलिब्रेट किया बर्थडे, केक काटती आईं नज़र

इंदौर की रहने वाली 16 साल की मोनालिसा भोंसले, जो मालाएं बेचती हैं और अपने रुद्राक्ष माला बेचने वाले वीडियो की वजह से महाकुंभ मेले में वायरल हो गईं हैं. रातोंरात इंटरनेट सेंसेशन बन गईं हैं. अब मोनालिसा का अपना जन्मदिन मनाते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है, बता दें कि मोनालिसा ने 21 जनवरी को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया. सोशल मीडिया पर इन दिनों मोनालिसा के बहुत से वीडियो वायरल हो रहे हैं.
अब उनके जन्मदिन सेलिब्रेशन के भी कई वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे हैं जिन्हें 5 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके है. एक वीडियो में मोनालिसा केक काटती नजर आ रही हैं, जिसमें उनके फैंस उनके लिए हैप्पी बर्थडे सॉन्ग गा रहे हैं.
सोशल मीडिया पर मोनालिसा का स्टारडम तब बढ़ना शुरू हुआ जब एक इंफ्लुएंसर ने महाकुंभ मेले में माला बेचते हुए उनका एक वीडियो रिकॉर्ड किया. जैसे ही उनका वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया यूजर्स ने मोनालिसा की खूबसूरत मुस्कान और अनोखे व्यक्तित्व की तारीफें करनी शुरु कर दीं. हालांकि, महाकुंभ मेले में इंफ्लुएंसर लोगों के साथ उनकी बातचीत ने सम्मान और सीमाओं पर ऑनलाइन बहस भी छेड़ दी है.



