महाकुंभ 2025: MakeMyTrip पर प्रयागराज को सर्च करने वाले 23 गुना बढ़े

नई दिल्ली. दुनिया के सबसे बड़े और सबसे प्रतिष्ठित आध्यात्मिक समागमों में से एक महाकुंभ मेला कल यानी 13 जनवरी 2025 को प्रयागराज में शुरू होने वाला है. दुनिया भर से लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करने वाले इस आयोजन में पहले से ही पर्यटकों की दिलचस्पी बढ़ रही है. मेकमाईट्रिप (MMT) के अनुसार महाकुंभ मेला के कारण प्रयागराज को लोग ऑनलाइन सर्च कर रहे हैं. मेकमाईट्रिप की रिपोर्ट के अनुसार उसके प्लेटफॉर्म पर प्रयागराज के लिए सर्च में 23 गुना बढ़ोतरी हुई है. इससे ये पता चलता है कि तीर्थयात्रियों और यात्रियों के बीच प्रयागराज में आयोजित हो रहे महाकुंभ को लेकर कितना है.
मेकमाईट्रिप के अनुसार मेकमाईट्रिप पर प्रयागराज के लिए सर्च में पिछले साल की तुलना में 23 गुना से अधिक की वृद्धि हुई है, क्योंकि पूरे भारत से श्रद्धालु महाकुंभ की यात्रा की योजना बना रहे हैं. आयोजन के उद्घाटन और समापन सप्ताह के दौरान यात्रा की मांग खासतौर से अधिक होती है. क्योंकि श्रद्धालु महाकुंभ का अनुभव करना चाहते हैं, इसलिए टेंट होम्स की मांग में भी वृद्धि देखी गई है. महाकुंभ के लिए मेकमाईट्रिप ने आठ खास पैकेजों बनाए हैं, जिसमें पॉजिटिव वृद्धि देखी गई है.



