छत्तीसगढ़

40 प्रतिशत के रिटर्न की लालच में डॉ नायक हुए 88 लाख रूपए की ठगी का शिकार, दर्ज कराई FIR

रायपुर, बेटे के एमबीबीएस की पढ़ाई की फीस जमा करने के लिए रखे 88 लाख रूपए डॉ नायक 40 प्रतिशत के रिटर्न की लालच में की ठगी का शिकार हो गए. अब उन्होंने राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है.

 रायपुर पुलिस के मुताबिक डॉ. अषित कुमार नायक (Dr Ashit Naik) को उनके एक रिश्तेदार ने ऑन लाईन गेमिंग कंपनी के बारे में बताया. जिसके बाद वे एक टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े. उस ग्रुप में शेयर बाजार में इन्वेस्टमेंट करने पर काफी मुनाफा मिलने, कम समय में ज्यादा कमाने जैसे मैसेज आते थे.

  इन मैसेजों को पढ़कर डॉक्टर भी उनके झांसे में आ गए. इसके बाद टेलीग्राम ग्रुप में ही उन्हें एक लिंक भेजा गया. लिंक के जरिए उन्होंने ऑनलाइन रॉयलवीन मोबाइल ऐप डाउनलोड किया. इसी के जरिए रॉयलवीन में ऑनलाइन निवेश करने लगे. ठगी का शिकार हुए . डॉ अषित कुमार नायक (Dr Ashit Naik) ने ज्यादा रिर्टन के लालच में आकर उक्त गेमिंग कंपनी के कई बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर किए. लेकिन जब उन्होंने पैसे निकालने की कोशिश की तब उन्हें पता चला कि वो ठगी का शिकार हो गए है.

पुलिस के मुताबिक 1/12/2022 से 11 जनवरी 2024 तक कुल 88 लाख 75 हजार रुपए वे गंवा चुके है. अब पुलिस से उन्होंने कार्रवाई की मांग करते हुए एफआईआर दर्ज कराई है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button