रात 9:58 पर शुरू हुआ चंद्रग्रहण 1:26 समाप्त, यहां देखें खगोलीय घटना का अद्भुत नजारा

Lunar Eclipse Live: कई लोग ये मानते हैं कि ग्रहण को नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए। सूर्यग्रहण के मामले में यह बात तो पूरी तरह सच है, लेकिन चंद्रग्रहण के साथ ऐसा नहीं है। चंद्रग्रहण को देखना पूरी तरह से सुरक्षित है और इससे अद्भुत खगोलीय घटना का गवाह बनना अपने आप में बेहद रोमांचकारी है।
चंद्रग्रहण एक अद्भुत खगोलीय घटना है और आज पूरा देश इसका गवाह बना। रात करीब 9:58 बजे चंद्रग्रहण शुरू हुआ और 8 सितंबर की देर रात 1:26 बजे समाप्त हो गया। 82 मिनट की यह अद्भुत घटना देश के अधिकांश हिस्सों से देखी गई। यह चंद्रग्रहण भारत के अधिकांश हिस्सों में दिखाई दिया, इसलिए इसके प्रति लोगों का उत्साह भी बरकरार रहा।
‘पहली बार देखा लाइव’, चंद्रग्रहण देखने के बाद बोली छोटी बच्ची
पश्चिम बंगाल विज्ञान मंच में लूनरएक्लिस देखने आई रिया भट्टाचार्य ने कहा, “यह पहली बार है जब मैंने पूर्ण चंद्रग्रहण देखा है। ब्लड मून ऐसी घटनाओं में से एक है जिसके बारे में मैंने रिसर्च की है और सुनी है। यह लाइव अनुभव बहुत रोमांचक है।”
8 Sept 202512:27:37 AM
चंद्र ग्रहण 2025 लाइव अपडेट: नासा का कहना है कि 2026 में दो चंद्र ग्रहण लगने की संभावना है।
वर्ष 2026 का पहला चंद्र ग्रहण कब लगेगा?
नासा के अनुसार, 2026 में दो चंद्र ग्रहण होंगे। पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026 को होगा और यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। ग्रहण की अवधि 3 घंटे 27 मिनट होगी और यह एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत और अमेरिका में दिखाई देगा।
वर्ष 2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण कब लगेगा?
2026 में दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अगस्त को होगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा और इसकी अवधि 3 घंटे 18 मिनट होगी। यह प्रशांत, अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका में दिखाई देगा।
7 Sept 202511:45:09 PM
भारत में अगला ब्लड मून कब दिखेगा?
रिपोर्ट्स के अनुसार, अगला ब्लड मून 177 दिनों बाद दिखाई देगा, जो उत्तरी अमेरिका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। भारत में यह खगोलीय घटना 2 या 3 मार्च 2026 को आसमान में दिखाई देगी, जिससे इस मनमोहक चंद्र नजारे को देखने का एक और मौका मिलेगा।
दिल्ली में चंद्रग्रहण
भारत की राजधानी दिल्ली में चंद्रग्रहण के पूर्ण चरण में प्रवेश करते ही मंत्रमुग्ध कर देने वाला ब्लड मून बन गया है।। यह काफी अद्भुत नजारा है।



