छत्तीसगढ़

रायपुर में दिनदहाड़े 60 लाख की डकैती, ‘लाल सलाम गैंग’ के नाम पर लूटा घर


रायपुर। राजधानी रायपुर के अनुपम नगर इलाके में दिनदहाड़े डकैती की बड़ी वारदात सामने आई है। चार बदमाशों ने खुद को ‘लाल सलाम गैंग’ का सदस्य बताते हुए घर में घुसकर 60 लाख रुपये की नकदी और बहुमूल्य सामान लूट लिया।

आर्मी की वर्दी पहनकर घर में घुसे अपराधी

मिली जानकारी के अनुसार, चारों आरोपी आर्मी की वर्दी में पहुंचे थे। घर में घुसते ही उन्होंने दो महिलाओं और एक पुरुष को बंधक बना लिया और उनके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद बदमाशों ने घर में रखी नकदी और गहनों को लूट लिया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही थाना खम्हारडीह पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ अहम सुराग जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

इस डकैती के पीछे ‘लाल सलाम गैंग’ का हाथ है या यह केवल अपराधियों की एक चाल थी, इसकी जांच जारी है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button