छत्तीसगढ़

CG में तीन चरणों में होगा लोकसभा चुनाव : लोकसभा चुनाव की तारीखों का हुआ एलान, 4 जून को आएगा चुनाव का परिणाम, आदर्श आचार संहिता देशभर में लागू

नई दिल्ली | इंतजार की घड़ियां खत्म हो चुकी हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, दोनों चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव के लिए हमारी टीम तैयार है. उन्होंने कहा कि चुनाव में 97 करोड़ वोटर्स मतदान करेंगे. 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन होंगे, जबकि 55 लाख EVM का इस्तेमाल किया जाएगा.

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि हिमालय से समुद्र तक और रेगिस्तान से बारिश वाले पूर्वोत्तर तक बूथों पर एक जैसी सुविधा होगी. 85 वर्ष से अधिक उम्र के सभी वोटर या दिव्यांग वोटर के घर फॉर्म भिजवाएंगे, ताकि वो घर से वोट डाल सकें. बूथ पर वो आएंगे तो उनको आयोग वोलेंटियर सहयोग करेंगे.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीईसी ने कहा कि चुनाव के बाद मतदान केंद्र पर कचरा नहीं होगा. कार्बन फुट प्रिंट सबसे कम होगा. केवाईसी, वोटर हेल्प लाइन और सी विजिल एप सबवोटर कार्ड से बूथ, उम्मीदवारों की जानकारी मिलेगी. कॉन्ट्रेक्ट स्टाफ या वॉलंटियर चुनाव ड्यूटी में नहीं लगाए जाएंगे.

कैसा होगा इस बार का चुनाव? CEC ने बताया
Lok Sabha Election 2024 Schedule Live: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि महिला वोटर की संख्या 12 सीटों पर पुरुषों से ज्यादा है. पर्यावरण सहयोगी चुनाव होगा. चुनाव के बाद मतदान केंद्र पर कचरा नहीं होगा. कार्बन फुट प्रिंट सबसे कम होगा. केवाईसी, वोटर हेल्प लाइन और सी विजिल एप सबवोटर कार्ड से बूथ, उम्मीदवारों की जानकारी मिलेगी. कॉन्ट्रेक्ट स्टाफ या वॉलंटियर चुनाव ड्यूटी में नहीं लगाए जाएंगे. इन राज्यों में 3400 करोड़ से ज्यादा मूल्य के सामान और नकदी की जब्ती हुई है. इसमें शराब, नकदी नशा और फ्री बी शामिल हैं. साथ ही कहा कि हम हवाई अड्डा, सड़क मार्ग जल मार्ग पर विशेष निगरानी रखेंगे. खासकर हवाई अड्डों पर चार्टर उड़ानों पर सख्त निगाह रहेगी.

चुनावों में हिंसा बर्दाश्त नहीं’,  प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राजीव कुम

सीईसी ने कहा कि चुनाव कराने को लेकर ECI के सामने 4 चुनौतियां हैं. बाहुबल का इस्तेमाल, धनबल, झूठी खबर और एमसीसी का उल्लंघन. उन्होंने कहा कि हम हिंसा मुक्त चुनाव करवाना चाहते हैं, लिहाजा इलेक्शन के दौरान कोई भी खून-खराबा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी. आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को समाचार पत्रों और अन्य मीडिया आउटलेट्स में तीन बार जानकारी प्रकाशित करनी होगी. राजनीतिक दल को यह बताना होगा कि उन्होंने आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार को टिकट क्यों दिया.



छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में चुनाव संपन्न होगा । पहले चरण का मतदान  अप्रैल को होगा, जिसमें  लोकसभा सीटों पर चुनाव होगा । वहीं दूसरे चरण का चुनाव  अप्रैल को होगा और तीसरे चरण का चुनाव    मई को होगा । छत्तीसगढ़ के साथ पूरे देश में हुए लोकसभा चुनाव का परिणाम   मई को आएगा ।

पहला चरण – बस्तर, कांकेर

दूसरा चरण – रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, महासमुंद



तीसरा चरण – बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर – चांपा रायगढ़ और सरगुजा

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button