राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव की तारीखों की आज होगी घोषणा : 543 संसदीय सीटों के लिए सात चरणों में मतदान संभव, चार राज्यों में भी बजेगा विधानसभा चुनाव का बिगुल

ब्यूरो रिपोर्ट

नई दिल्ली, 16 मार्च 2024|भारत निर्वाचन आयोग आज लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान करेगा। दोनों नए चुनाव आयुक्तों के कामकाज संभालते ही निर्वाचन आयोग ने लोकसभा और उसके साथ होने वाले चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के कार्यक्रमों को घोषित करने का एलान कर दिया है। शनिवार दोपहर तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का एलान किया जाएगा। माना जा रहा है कि 2019 की तरह 2024 का लोकसभा चुनाव भी सात चरणों में होंगे।

राजग और आइएनडीआइए के लिए अहम होगा यह चुनाव
2024 का लोकसभा चुनाव कई मामलों में काफी रोचक रहने वाला है। क्योंकि इस बार राजग गठबंधन जहां चार सौ के पार के लक्ष्य को लेकर मैदान में उतर रहा है, वहीं आइएनडीआइए के सामने अपनी पिछली स्थिति को बरकरार रखते हुए आगे बढ़ने की चुनौती है। 2019 की तरह 2024 के चुनावी अखाड़े में भी एक ओर पीएम मोदी हैं तो दूसरी ओर राहुल गांधी हैं।

इन राज्यों में होंगे विधानसभा चुनाव
ओडिशा, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनाव तो पहले से होने तय है, जबकि इसके साथ जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव कराने की भी अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि इसकी संभावना काफी कम है। सुरक्षा कारणों से यहां बाद में चुनाव कराए जा सकते हैं।

सात चरणों में हो सकते हैं चुनाव
माना जा रहा है कि 2019 की तरह 2024 का लोकसभा चुनाव भी सात चरणों में होंगे। इस दौरान पहले चरण में पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सहित पूर्वोत्तर के राज्यों के चुनाव हो सकते है। दिल्ली में इस बार तीसरे या चौथे चरण में चुनाव हो सकता है। 2019 में दिल्ली में छठे चरण में चुनाव हुए थे।

चार राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का होगा एलान
लोकसभा चुनाव के साथ-साथ चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की भी घोषणा की जाएगी। अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम में अप्रैल और मई में मतदान होने की संभावना है।

आज होगा लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान
भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा आज शनिवार को दोपहर 3 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोकसभा चुनाव 2024 कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button