छत्तीसगढ़

लोहरीडीह हिंसा के आरोपी की जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: मृतक की मां ने रो-रोकर बताई अपनी पीड़ा

कवर्धा। लोहारीडीह की घटना में शामिल आरोपी प्रशांत साहू की जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक प्रशांत साहू की मां पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे पूर्व सीएम भूपेश बघेल के सामने न सिर्फ रो-रोकर अपनी पीड़ा बताई, बल्कि पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए। इस बीच पुलिस द्वारा ग्रामीणों की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोहारीडीह की घटना मामले में पुलिस ने 170 लोगों को आरोपी बनाया है, और 69 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें प्रशांत साहू की मां भी शामिल थी। आज बेटे के अंतिम संस्कार के लिए जेल से उन्हें गांव लाया गया था.

मृतक प्रशांत की मां ने बताया कि इतनी बर्बरता हमने पहले कभी देखी। पुलिस वालों ने वहां मौजूद सभी लोगों की पिटाई की, उन्होंने बताया कि उनके सिर, पीठ और सीने पर डंडे से वार किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस वालों ने बच्चों से भी बर्बरता की, जिन ग्रामीणों को गिरफ्तार किया गया है उनकी हालत बेहद ख़राब है और अगर उन्हें इलाज नहीं मिला तो उन्हें बचाना मुश्किल होगा। लेकिन इसके बावजूद उनके इलाज की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button