छत्तीसगढ़
शराब घोटाले का आरोपी अनवर और अरुणपति को अदालत ने न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

रायपुर। बहुचर्चित शराब और नकली होलोग्राम घोटालेका आरोपी अनवर ढेबर और अरुणपति त्रिपाठी को ईडी की अदालत ने पक्षों को सुनने के बाद 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर फिर से दोनों को जेल भेज दिया.
प्रवर्तन निदेशालय ने अनवर ढेबर और अरुणपति त्रिपाठी को मेरठ से लाने के बाद बुधवार को कोर्ट में पेश किया. ईडी ने अदालत को बताया कि पूछताछ में नकली शराब घोटाले से जुड़ी अहम जानकारियां सामने आई है. अनवर ढेबर, अरुणपति त्रिपाठी और अनिल टूटेजा पूरे सिंडिकेट का मास्टरमाइंड हैं.



