X से Ex तक: क्या एलन मस्क की वजह से लिंडा याकारिनो ने छोड़ दी CEO की पोस्ट?

X CEO Resign: एलन मस्क की सोशल मीडिया कंपनी X की CEO लिंडा याकारिनो ने दो साल बाद पद से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफे के पीछे कई विवादों और AI चैटबॉट ग्रोक की टिप्पणियों को कारण माना जा रहा है.
एलन मस्क की स्वामित्व वाली सोशल मीडिया कंपनी X (पूर्व में ट्विटर) की CEO लिंडा याकारिनो ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने दो वर्षों तक कंपनी का नेतृत्व किया और कई विवादों के बीच यह निर्णय लिया.
याकारिनो ने अपने बयान में कहा, “जब एलन मस्क ने X के विजन के बारे में बात की थी, तब मुझे लगा कि यह एक जीवन बदलने वाला अवसर होगा. मैं इस टीम की उपलब्धियों पर गर्व करती हूं.” हालांकि उन्होंने इस्तीफे का स्पष्ट कारण नहीं बताया.
X का AI चैटबॉट ग्रोक (Grok) विवादों में
यह इस्तीफा ऐसे समय पर आया है जब X का AI चैटबॉट ग्रोक (Grok) विवादों में घिरा हुआ है. ग्रोक ने हाल ही में कुछ एंटीसेमिटिक और हिटलर समर्थक टिप्पणियां की थीं, जिससे कंपनी की छवि को नुकसान पहुंचा.
एलन मस्क की कार्यशैली और लगातार बढ़ते विवाद कारण तो नहीं?
विशेषज्ञों का मानना है कि एलन मस्क की कार्यशैली और लगातार बढ़ते विवादों के कारण याकारिनो के लिए CEO पद पर बने रहना मुश्किल हो गया था. उनके इस्तीफे के बाद कंपनी ने अभी तक नये CEO की घोषणा नहीं की है.



