जरा हट के

बच्चों की तरह खतरनाक मगरमच्छ को गोद में लिए घूमता दिखा शख्स, जिसने भी देखा फटी रह गई आंखें

वीडियो में साफ नजर आता है कि वह व्यक्ति मगरमच्छ को बहुत आराम से अपनी गोद में पकड़े हुए है। मगरमच्छ का आकार इतना विशाल है कि उसे देखकर किसी की भी धड़कन तेज हो सकती है।

इंटरनेट की दुनिया आजकल ऐसी हो गई है कि हर दिन सैकड़ों वीडियो वायरल हो जाते हैं। इनमें से कुछ वीडियो तो बस मजेदार या फनी होते हैं, लेकिन कई बार ऐसे-ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं जिन्हें देखकर आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। ऐसा ही एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस वीडियो में एक शख्स इतना बड़ा और खतरनाक मगरमच्छ गोद में उठाकर घूमता हुआ दिखाई दे रहा है कि देखने वाले हैरान रह जाएं। तो आज की इस खबर में हम भी आपको ऐसे ही एक वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में साफ नजर आता है कि वह व्यक्ति मगरमच्छ को बहुत आराम से अपनी गोद में पकड़े हुए है। मगरमच्छ का आकार इतना विशाल है कि उसे देखकर किसी की भी धड़कन तेज हो सकती है। आम इंसान तो दूर से ही मगरमच्छ को देखकर घबरा जाए, लेकिन हैरानी की बात यह है कि उस शख्स के चेहरे पर बिल्कुल भी डर दिखाई नहीं देता। वो इतने खतरनाक जीव को ऐसे पकड़कर घूम रहा है जैसे कोई बच्चा अपने पालतू कुत्ते या बिल्ली को गोद में उठाता है।

मगरमच्छ को गोद में उठाए घूम रहा था शख्स
अब यहां सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि वीडियो में दिख रहा यह मगरमच्छ कोई आम प्रजाति का नहीं है। यह डार्थ गेटर नाम का मगरमच्छ है, जो कि बेहद ही खतरनाक प्रजाति मानी जाती है। आम लोग तो इसे दूर से देखने पर ही पीछे हट जाएं, लेकिन इस शख्स ने इसे बड़ी सहजता से थाम रखा है। यही कारण है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस वीडियो में नजर आने वाले शख्स का नाम जे ब्रुअर है। वह कैलिफोर्निया के फाउंटेन वैली में स्थित ‘द रेप्टाइल’ जू के फाउंडर हैं। ब्रुअर वैसे भी सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं। उनके इंस्टाग्राम और टिकटॉक अकाउंट पर लाखों फॉलोअर्स हैं। वे अक्सर सरीसृपों यानी रेंगने वाले जीव-जंतुओं के साथ समय बिताते हैं और उनके प्रति अपने जुनून और लगाव को शेयर करते रहते हैं। शायद यही वजह है कि उनके लिए यह मगरमच्छ कोई डरावना जीव नहीं बल्कि एक खास दोस्त जैसा है।  ही यह वीडियो सामने आया, लोग इसे तेजी से शेयर करने लगे और देखते-देखते यह वायरल हो गया। नेटीजंस भी इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। किसी ने कमेंट में लिखा, “तुम्हें बिल्कुल भी डर नहीं लगता क्या?” तो किसी ने सलाह दी, “भाई, ऐसे जंगली जानवरों से ज्यादा नजदीकी रखना ठीक नहीं है, क्योंकि कब हमला कर दें ये कहना मुश्किल है।”

विज्ञापन

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button