तकनीकी

घर बैठे मिनटों में बनेगा लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस, अभी सीख लें ऑनलाइन टेस्ट देने का पूरा प्रोसेस

DL (ड्राइविंग लाइसेंस) किसी भी व्यक्ति के लिए जरूरी दस्तावेजों में से एक है। इसके बिना गाड़ी चलाने का मतलब है कि चालान भरते रहना। अगर आप गाड़ी चलाना सीख रहे हैं, तब भी आपके पास लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस पाने के लिए लोगों को एक टेस्ट देना होता है। इस कारण कई लोग लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से बचते हैं और ऐसे में उन्हें कई बार चालान भी भरना पड़ता है। टेस्ट देने के लिए RTO ऑफिस जाना और लंबी लाइन में लगना लोगों के लिए एक बड़ी समस्या हो जाती है। हालांकि, क्या आपको पता है कि आप घर बैठे-बैठे ही ऑनलाइन टेस्ट दे सकते हैं। जी हां, कुछ ही मिनटों में टेस्ट देकर आप लर्निंग ड्राविंग लाइसेंस पा सकते हैं। आइये, जानते हैं कैसे।

लर्निंग लाइसेंस के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस पाने के लिए आपको सबसे पहले Parivahan Sewa की वेबसाइट पर जाना होगा। या आप यहां क्लिक करके भी सीधा वेबसाइट पर पहुंच सकते हैं।
  • उसके बाद यहां ऑनलाइन टेस्ट/अपॉइंटमेंट के लिए दिए गए ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • अब आपके सामने एक नई विंडो ओपन होकर आ जाएगी।
  • इसमें होम स्क्रीन पर आपको अपना राज्य सिलेक्ट करना होगा।
  • अब आप परिवहन सारथी पेज पर पहुंच जाएंगे। यहां आपको कई ऑप्शन जैसे लर्निंग लाइसेंस के लिए अप्लाई करना, पेमेंट स्टेटस की जांच करना मिलेंगे।
  • अब आपको लर्निंग लाइसेंस पर क्लिक करना है। यहां पहले आपको ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस के लिए अप्लाई करना होगा।
  • इसके लिए स्क्रीन पर आ रहे सभी ऑप्शन को फॉलो करते जाएं और आवेदन कर दें।

बता दें कि आवेदन करने के लिए आपको कई डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी।

टेस्ट देने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

  • आवेदन करने के बाद आपको एक आवेदन संख्या मिलेगी। उसे नोट कर लें।
  • अब फिर से सार्थी परिवहन पेज पर आ जाएं, जहां से आपने Apply for Learner Licence के ऑप्शन पर क्लिक किया था।
  • इस पेज पर स्क्रॉल डाउन करके नीचे आएं। यहां आपको Online LLTest(STALL) के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब यहां LL एप्लिकेशन नंबर डालें। फिर कैप्चा कोड डालकर सबमिट कर दें। इसके बाद आप टेस्ट ऑनलाइन दे पाएंगे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सार्थी परिवहन के पेज पर आपके Tutorial for LL test का ऑप्शन भी मिलता है। इस पर क्लिक करके आप टेस्ट के लिए ट्यूटोरियल देख सकते हैं। ट्यूटोरियल देखने के लिए भी आपको आवेदन नंबर की जरूरत होगी। पेज के अनुसार, वीडियो देखने के बाद सिस्टम आपके सबमिट करने के लिए कन्फर्मेशन मांगेगा। फिर आप वहां से टेस्ट के लिए आगे बढ़ पाएंगे।
नोट: परिवहन सेवा की वेबसाइट के मुताबिक, ऑनलाइन टेस्ट की सर्विस अभी कुछ राज्य के लिए ही उपलब्ध है। अगर आपके राज्य के लिए यह सुविधा नहीं है तो आप ऑनलाइन आवेदन करके स्लॉट बुक कर सकते हैं। फिर RTO ऑफिस जाकर टेस्ट दे सकते हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button