छत्तीसगढ़
नेता-प्रतिपक्ष ने कहा पीडीएस दुकानों से बांटा जा रहा घटिया चना, खाद्य मंत्री ने कहा- होगी जांच…

रायपुर। ध्यानाकर्षण के दौरान नेता-प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि पीडीएस दुकानों से घटिया चना बांटा जा रहा. इस पर खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि प्रदेश के शासकीय राशन दुकानों से घटिया चना वितरण की जांच की जाएगी.
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने ध्यानाकर्षण के दौरान सदन में शासकीय राशन दुकानों से घटिया चना वितरण का मुद्दा उठाते हुए घटिया चना का सैंपल दिखाया. इसके साथ ही उन्होंने खाद्य मंत्री से घटिया चना की जांच करने की मांग की. मांग को स्वीकार करते हुए कहा कि चना बदला गया या नहीं, उसकी जांच होगी. डॉ. महंत ने बताया कि कई जिलों में घटिया चना बांटा गया. चना उठाव के बाद उसे घटिया चना से बदला गया. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूरे प्रकरण की विधायक दल से जांच की मांग की.



