छत्तीसगढ़

सिलतरा के गोदावरी इस्पात में बड़ा हादसा, 6 मजदूरों की मौत, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

रायपुर। सिलतरा के गोदावरी इस्पात में शुक्रवार की शाम बड़ा हादसा हो गया। प्लांट के निर्माणाधीन इमारत का शेड गिरने से 6 मजदूरों की दबकर मौत हो गई। साथ ही पास में काम कर रहे कुछ मजदूर घायल हुए है, जिन्हें अस्पताल लाया गया। वहीं, कई मजदूर अब भी मलबे में दबे हुए हैं, जिनका रेस्क्यू जारी है। प्लांट के बाहर मजदूरों के परिजन हंगामा कर रहे हैं। सूचना है कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।

मिली जानकारी के अनुसार, गोदावरी इस्पात में 6 मजदूरों का शव देवेंद्र नगर स्थित श्री नारायणा अस्पताल लाया गया और घायलों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं, कुछ मजदूर अब भी मलबे में दबे हुए जिनके लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हादसा पिलेट्स बनाने वाली यूनिट में हुआ, जहां कुछ मजदूर काम कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने किया शोक व्यक्त

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मेरी संवेदनाएं मृतकों

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही विधायक अनुज शर्मा अस्पताल पहुंचकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की, घायलों का हाल जाना और हादसे की जानकारी ली।

के परिजनों के साथ है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने व घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button