Laapataa Ladies Box Office Day 6: आमिर की ‘लापता लेडीज’ का बजट निकालने में छूटे पसीने, 6 दिन में बस इतनी कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आमिर खान (Aamir Khan) के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ ने बीते हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के निर्देशन की कमान आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव ने संभाली है।
अपनी फिल्म धोबी घाट की तरह ही बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ‘लापता लेडीज’ (Laapataa Ladies Box Office) को प्रमोट करने में अपनी जान लगा दी, नतीजा फिल्म को पहले वीकेंड पर सिनेमाघरों में भर-भरकर ऑडियंस मिली।
लापता लेडीज की पहले ही वीकेंड के बाद कमाई गिरकर लाखों में आ गयी। इस फिल्म की हालत हर दिन खस्ता हो रही है, मूवी ने अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस और वर्ल्ड वाइड कितने करोड़ की कमाई की है, चलिए जानते हैं।
लापता लेडीज ने बुधवार को किया इतना बिजनेस
आमिर खान प्रोडक्शन में बनी ‘लापता लेडीज’ दो महिलाओं की अदला-बदली की कहानी है, जिसमें न्यूली वेड्स कपल को दिखाया गया है। अलग तरह का कांसेप्ट दर्शकों क सामने पेश करने के लिए मशहूर किरण राव (Kiran Rao) को उनकी इस फिल्म के लिए भी काफी सराहना मिल रही है।
75 लाख से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने वाली लापता लेडीज (Laapataa Ladies) ने पहले वीकेंड पर करोड़ों में कलेक्शन किया था, लेकिन फिर वर्किंग फिल्म की कमाई गिर गयी। मंगलवार को फिल्म ने लगभग 55 लाख के आसपास का बिजनेस किया था। अब सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को भी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 53 लाख के आसपास की कमाई की है।


