अन्य खबरें

भारतीय खेलों को निशाना बना रहा कुवैत? ओलंपिक का एक स्थान खतरे में

पेरिस ओलंपिक इस साल 26 जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक होना है. खेलों के इस महाकुंभ के लिए तैयारियां जोरो पर हैं. पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए निशानेबाजी इवेंट के लिए क्वालिफाइंग टूर्नामेंट भी खेले जा रहे हैं. अब तक निशानेबाजी में भारत को 17 ओलंपिक कोटा मिल चुका है. निशानेबाजी में एक बड़ा विवाद भी सामने आया ह…

मानवजीत संधू की भाग लेने से रोका गया

कुवैत में हुई एशियाई ओलंपिक क्वालिफायर में भारतीय ट्रैप शूटर मानवजीत सिंह संधू को खेलने से रोक दिया गया. टूर्नामेंट के निदेशक ने मानवजीत की बंदूक को अयोग्य मानते हुए वीटो कर दिया. इसके बाद जूरी के अध्यक्ष हसन बिनहदिया ने मानवजीत को अयोग्य ठहराते हुए लिखा

, ‘जूरी ने शूटर को बंदूक का उपयोग करने की अनुमति नहीं देने का फैसला किया है.’ हसन बिनहदिया कुवैत के रहने वाले हैं.

इस अनुभवी निशानेबाज ने हालांकि इसके लिए ‘राजनीति’ को जिम्मेदार ठहराया है. मानवजीत ने आरोप लगाया कि टूर्नामेंट के निदेशक (अब्दुल्लाह हमीदी) राजनीति कर रहे है क्योंकि वे भारत के ओलंपिक कोटा जीतने से घबराए हुए थे. मानवजीत ने पीटीआई से कहा, ‘उन्होंने मेरी बंदूक की जांच कर मुझे सौंप दिया. इस बीच पता चला कि टूर्नामेंट निदेशक ने मेरी बंदूक को मंजूरी देने के खिलाफ वीटो कर दिया. मैं इसे आईएसएसएफ के माध्यम से उठाऊंगा. जब वह बंदूक की जांच समिति में शामिल नहीं है तो भी ऐसा कैसे कर सकते हैं.’

https://www.aajtak.in/sports/news/story/manavjit-singh-sandhu-gun-controversy-asia-olympic-qualifiers-shooting-kuwait-plays-politics-tspo-1859467-2024-01-15
Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button