छत्तीसगढ़

7 करोड़ की लागत से बना कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय का ऑडिटोरियम खंडहर में तब्दील

रायपुर। राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय का निर्माणाधीन ऑडिटोरियम वाकई में ऑडिटोरियम है या भ्रष्टाचार की इमारत, इसका अंदाजा निर्माणाधीन भवन की दीवार की तस्वीर देखकर ही लगाया जा सकता है. यह ऑडिटोरियम करोड़ों की लागत से बनाया गया है हालांकि अभी तक इस नवनिर्माण बिल्डिंग का उद्घाटन भी नहीं हुआ है और इस तरह से यहां बड़े स्तर पर किये गए भ्रष्टाचार का मामला उजागर हुआ है.

दरअसल, राजधानी के काठाडीह स्थित पत्रकारिता विश्वविद्यालय में आज लल्लूराम डॉट कॉम की टीम पहुंची. इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर के अंदर बबूल, बेर, अन्य कांटेदार वृक्षों और बेलों के पीछे दिख रहा विशाल भवन कोई खंडहर नहीं है. इसे देखने से ऐसा लगता है, मानो यह दशकों पुराना हो. लेकिन इसकी हकीकत कुछ और है. पत्रकारिता विश्वविद्यालय प्रबंधन के मुताबिक यह ऑडिटोरियम अभी निर्माणाधीन है. चौंकाने वाली बात यह है कि जब यह निर्माणाधीन है, तो गिरने की अवस्था में कैसे पहुंच गया? विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के पीछे बने ऑडिटोरियम की दीवार है, जो उद्घाटन होने के पहले ही दरक गई है. निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हुआ है. ऐसे में अभी से दीवार में आई दरार, बीम में आई दरार और इंटीरियर डिज़ाइन के गिरने से कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button