छत्तीसगढ़

कोटवार ने दो आदिवासी महिलाओं को ट्रैक्टर से कुचला, ग्रामीणों ने किया थाने और एसडीएम दफ्तर का घेराव, कार्रवाई की मांग पर अड़े

 तखतपुर. जमीन विवाद को लेकर ट्रैक्टर से दो आदिवासी महिला को कुचलने का मामला गरमाया हुआ है. इस मामले को लेकर ग्रामीण आदिवासियों ने आज एसडीएम दफ्तर और थाने का घेराव किया. तत्काल प्रभाव से आरोपी कोटवार को कोटवारी पद से हटाने की जिद पर ग्रामीण अड़े हैं.

एसडीएम दफ्तर में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी जारी है. बता दें कि बीते दिनों ग्राम बीजा में खेत जुताई को लेकर विवाद हुआ था. इस दौरान कोटवार ने ग्रामीण आदिवासी अल्का और बाल्का को ट्रैक्टर से कुचल दिया था. इससे दोनों आदिवासी महिलाओं को गंभीर चोटें आई थी.इस मामले को लेकर सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष परते के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय और थाने का घेराव किया. कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीण अड़े हुए हैं और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button