उत्तरप्रदेश

कोरोना ने एक बार फिर दी दस्तक, अलर्ट मोड पर योगी सरकार, नई गाइडलाइन जारी…..

UP Desk : देश और दुनियाभर में एक बार फिर कोरोना वायरस ने दस्तक दी है। कोरोना वायरस के मामले धीरे-धीरे बढ़ते ही जा रहे हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के नए वेरिएंट JN.1 के 53 एक्टिव केस सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड को लेकर अधिकारियों के साथ हाई लेवल बैठक कर नई एडवाइजरी जारी कर दी है। 

फिलहाल यूपी में स्थिति नियंत्रण में लेकिन अधिकारियों के लिए निर्देश जारी 
इस हाई लेवल मीटिंग में स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, जिला प्रशासन और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा- “हालांकि राज्य में फिलहाल कोई एक्टिव केस नहीं है, लेकिन हमें पहले से ही सतर्क रहना होगा। सावधानी और निगरानी से ही हम किसी भी संकट से बच सकते हैं।” उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जिलों में कोविड निगरानी बढ़ाई जाए, स्वास्थ्य केंद्रों को सतर्क किया जाए,अस्पतालों में ऑक्सीजन और आवश्यक दवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों को मास्क पहनने और सैनिटाइजर इस्तेमाल करने की सलाह दी जाए।

विदेशों में बढ़ते मामलों ने भारत की बढ़ाई चिंता, नया वेरिएंट अधिक खतरनाक 
साल 2020 में जब कोरोना ने पहली बार दुनिया को झकझोरा था, तब इसकी भयावहता को सभी ने करीब से देखा। अब एक बार फिर हांगकांग, सिंगापुर, थाईलैंड जैसे देशों में कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी होती जा रही है। जिसका असर अब भारत में भी देखा जा रहा है। महाराष्ट्र में कोविड के नए वेरिएंट JN.1 के केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। यह वेरिएंट पहले की तुलना में तेजी से फैलने वाला और अधिक खतरनाक माना जा रहा है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button