व्यापार

लगातार दूसरे दिन उछला शेयर बाजार, जानिए वे पांच बड़ी वजहें जिनसे बाजार में रौनक दिखी

Edited By jyoti choudhary,Updated: 25 Jun, 2025 03:33 PM

the stock market jumped for the second consecutive day

भारतीय शेयर बाजारों में आज 25 जून को लगातार दूसरे दिन तेज उछाल देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 700 अंक बढ़कर 82,755 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 200 अंक उछलकर 25,244 के स्तर पर बंद हुआ। सबसे अधिक तेजी आईटी, टेलीकॉम और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में देखने…

बिजनेस डेस्कः भारतीय शेयर बाजारों में आज 25 जून को लगातार दूसरे दिन तेज उछाल देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 700 अंक बढ़कर 82,755 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 200 अंक उछलकर 25,244 के स्तर पर बंद हुआ। सबसे अधिक तेजी आईटी, टेलीकॉम और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में देखने को मिली।

जानिए वे पांच बड़ी वजहें जिनसे बाजार में आज रौनक दिखी:

1. ग्लोबल बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेत

एशियाई शेयर बाजारों में तेजी देखने को मिली। साउथ कोरिया का कोस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग हरे निशान में रहे। अमेरिका के प्रमुख इंडेक्स भी मंगलवार रात मजबूती के साथ बंद हुए और बुधवार सुबह वॉल स्ट्रीट फ्यूचर्स में बढ़त ने बाजार की उम्मीदों को बल दिया।

2. मिडिल ईस्ट में तनाव घटने से राहत

ईरान-इजराइल संघर्ष के थमने से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तनाव कम हुआ। इससे क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट आई — ब्रेंट क्रूड बुधवार सुबह $68 प्रति बैरल के करीब पहुंच गया, जो कुछ दिन पहले $80 के स्तर के पास था। इससे भारत जैसे आयातक देश को राहत मिली है।

3. रुपए में मजबूती

भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 13 पैसे मजबूत होकर 85.92 पर पहुंचा। जानकारों का मानना है कि संघर्षविराम और घरेलू बाजारों की मजबूत शुरुआत से रुपये को सहारा मिला है।

4. हैवीवेट्स शेयरों में जोरदार खरीदारी

रिलायंस, टाइटन, एचसीएल टेक, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचयूएल जैसे दिग्गज शेयरों में 1% से 2% तक की तेजी दर्ज की गई। इस खरीदारी से बेंचमार्क इंडेक्स और बाजार की समग्र धारणा दोनों को मजबूती मिली।

5. इंडिया VIX में गिरावट

इंडिया VIX, जो बाजार की अस्थिरता का संकेतक होता है, 2.88% की गिरावट के साथ 13.25 पर आ गया। इससे यह संकेत मिलता है कि बाजार में डर घटा है और निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button