छत्तीसगढ़

रायपुर में किसान महाकुंभ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- CM विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ को विकास की पटरी पर लौटाया

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में शनिवार को किसान महाकुंभ का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सभा को संबोधित किया. इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, भाजपा विधायक, लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू, चिंतामणि महाराज, रूप कुमारी चौधरी भी मौजूद थे. सभा को संबोधित करते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं सभी को बधाई देने चाहता हूं कि आपने बीजेपी को आपने काफी प्यार दिया है. बीजेपी की आपने सरकार बनाई है. सीएम साय की नेतृत्व में छत्तीसगढ़ काफी प्रगति करेगा. उनकी सरकार आते ही 100 दिन में ही विकास पटरी पर लौट आया. अटल जी ने छत्तीसगढ़ बनाने का काम किया था. कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार का बोल बाला था. कार्यक्रम की शुरुआत में पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, डॉ. चोलेश्वर चंद्राकर, सुरेश यादव और पूर्व ब्रिगेडियर एके दास बीजेपी में शामिल हुए.

केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ शहीद वीर नारायण की धरती है. धान के कटोरे के रूप में छत्तीसगढ़ जाना जाता है. मैं गांवों में किसानों को पसीना बहाते देखा है. 5 साल में कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ को बर्बाद किया है. इसे सीएम साय संवारेंगे. पीएम मोदी की नीतियों से 25 करोड़ जनता गरीबी रेखा से बाहर हो चुके हैं. इस बार फिर पीएम मोदी की सरकार आई तो वादा है एक भी गरीब नहीं रहने देंगे. छत्तीसगढ़ की जनता काफी जागरूक है.

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि किसानों की परेशानी नहीं बढ़ने देंगे. यह पीएम मोदी की गारंटी है. छत्तीसगढ़ में मोटा अनाज पैदा होगा है. इसे पीएम मोदी ने श्री अन्न कहा है. जी 20 सम्मेलन में कई देशों से लोग आए थे. पीएम मोदी ने यहां किसानों का सम्मान किया. यहां दुनिया के मेहमानों को मोटा अनाज खिलाने का काम पीएम मोदी ने किया है. पीएम मोदी ने कृषि बजट भी बढ़ाया है. फलस बीमा योजना पीएम मोदी ने लागू किया है. अब धान में ज्यादा समर्थन मूल्य मिलेगा. जानवरों को होने वाली बीमारों के लिए अब मुफ्त में टीका लगेगा. किसान संमृद्दि केंद्र खोले जाएंगे. बिना किसान के विकास के भारत के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती.रक्षा मंत्री ने कहा कि आने वाले कुछ सालों में सोलर विद्युत की व्यवस्था होगी. इससे 300 यूनिट बिजली मुफ्त हो जाएगा. बीजेपी जो कहती है, वो करती है. हम नए भारत का निर्माण कर रहे हैं.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button