मनोरंजन

किरण राव ने रवि किशन को आमिर खान से बताया बेहतर, कहा- ‘लापता लेडीज’ के लिए पूर्व पति ने भी दिया था ऑडिशन

किरण राव 13 साल बाद कोई फिल्म आ रही हैं। उनकी अपकमिंग कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘लापता लेडीज’ जल्द ही रिलीज होगी। इसमें नए-नए चेहरे नजर आएंगे। वह बतौर डायरेक्टर कमबैक कर रही हैं, जिसके लिए वह काफी एक्साइटेड हैं। हाल ही में दिए एक इंटव्यू में किरण राव ने खुलासा किया कि उनके पूर्व पति आमिर खान ने रवि किशन के रोल के लिए ऑडिशन दिया था। उनका ऑडिशन टेप को देखने के बाद, किरण को लगा कि रवि इस रोल में आमिर से आगे निकल गए हैं। वह उनके पूर्व पति से बेहतर हैं।

जब किरण राव से पूछा गया कि आमिर खान ‘लापता लेडीज’ में कोई अहम भूमिका निभा रहे हैं? तो डायरेक्टर ने कहा कि उनके और आमिर के बीच इस बारे में काफी बातें हुई थीं कि क्या उन्हें रवि किशन के किरदार मनोहर का रोल करना चाहिए या नहीं। इसके लिए आमर ऑडिशन भी दिया था। वह अच्छा भी था लेकिन जब रवि किशन ने ऑडिशन दिया और उनका टेप दिखाया गया तो आमिर भी इस बात को मान गए कि रवि किशन इस रोल के लिए उनसे बेहतर हैं।

किरण राव ने ‘द वीक’ को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मुझे लगता है रवि किशन इस रोल में अलग ही जान फूंक देते हैं। वह आपको हैरान कर देते हैं। क्योंकि आप नहीं जानते कि उनसे किस तरह की उम्मीद की जाए। जब आमिर किसी रोल में होते हैं तो अपने किरदार के लिए एक उम्मीद पहले से ही बना लेते हैं। पता होता है कि वह ऐसा ही करेंगे। लेकिन रवि के केस में ऐसा नहीं। ऐसे में रवि इस रोल को उनसे अच्छे से कर सकते हैं। और शायद मैं इनके साथ पूरा न्याय नहीं कर पाऊंगी।’

किरण ने अपनी कास्टिंग और कम जाने-पहचाने चेहरों को लेने के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, ‘मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं क्योंकि इसके सपोर्ट में आमिर खान भी थे। उन्होंने यह भी माना कि कहानी को वास्तविक बनाने के लिए ऐसे चेहरों का होना जरूरी हो, जो गांव के हिसाब से ढले हुए हों। उन्हें बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने की नौबत न आए।’

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button