छत्तीसगढ़

महिला अधिकारी का अपहरण, 15 लाख की मांग… मचा हड़कंप

महिला अधिकारी के अपहरण का मामला सामने आया है. जिसके बाद छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में हड़कंप मच गया है. सूत्रों के मुताबिक अपहरणकर्ताओं ने 15 लाख रूपए की डिमांड की है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक सक्ती से महिला सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (cho) का अपहरण हुआ है. उनका ये अपहरण नगर पालिका परिषद के पास चौपाटी  के पास-पास से होना बताया जा रहा है.  महिला Cho का नाम अनुपमा जलतारे बताया जा रहा है.

उनका ये अपहरण कल शाम करीब साढ़े सात बजे हुआ. लेकिन इसकी जानकारी आज मिली, जब वे इतने घंटे बाद भी नहीं मिली. इस घटना के बाद Cho संघ कलेक्टर कार्यालय पहुंचा और उन्हें जल्द तलाश करने की मांग की. बता दें कि उक्त महिला अफसर सक्ती के सर्याइपाली उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ हैं.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button