राष्ट्रीय

झारखंड में कभी भी हो सकता है ‘खेला’, विधायकों ने किए हस्ताक्षर

रांची, 31 जनवरी 2024|मुख्यमंत्री आवास में मंगलवार देर शाम हुई सत्तारूढ़ गठबंधन के मौजूद विधायकों ने निर्णय लेने के लिए एक स्वर में सीएम हेमंत सोरेन को अधिकृत किया।

बैठक में मौजूद विधायकों ने समर्थन संबंधी पत्र पर हस्ताक्षर किए। बताया गया कि विपरीत परिस्थिति आने पर निर्णय लिया जाएगा। विधायकों ने भी हामी भरी। कहा कि वे हर परिस्थिति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ हैं।

हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। बैठक में भाग लेने के बाद निकले स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि हमलोग पूरी तरह साथ थे, साथ हैं और साथ रहेंगे। जो भी परिस्थिति आएगी, उसका डटकर मुकाबला करेंगे। सीएम को लेकर नए नाम की चर्चा संबंधी प्रश्न पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में कोई चर्चा नहीं हुई है।

विधायक पूरी तरह एकजुट हैं- इरफान अंसारी
जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि विधायक पूरी तरह एकजुट हैं। सभी ने एक स्वर में समर्थन किया है। सरकार को किसी प्रकार का खतरा नहीं है। साजिश करने वालों की पोल खुल गई है। जानकारी के मुताबिक, बैठक में कांग्रेस के सभी विधायक उपस्थित रहे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

वहीं, झामुमो के चार विधायक सीता सोरेन, लोबिन हेंब्रम, चमरा लिंडा और रामदास सोरेन बैठक से अनुपस्थित रहे। बैठक में मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन के नाम पर चर्चा नहीं हुई।

आज फिर सीएम आवास आएंगे विधायक
सत्तापक्ष के सभी विधायकों को बुधवार को सुबह 11 बजे सीएम आवास बुलाया गया है। उल्लेखनीय है कि ईडी की पूर्व में हुई पूछताछ के दौरान भी विधायक सीएम हाउस में मौजूद थे।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button