मध्यप्रदेश

दो पुलिसकर्मियों पर हत्या का मामला दर्ज, दागदार हुई खाकी

शहडोल (कैलाश लालवानी) : एमपी-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर रेत कार्रवाई ने बड़ा बवाल खड़ा कर दिया है। बरना नदी में अवैध खनन रोकने पहुंची शहडोल पुलिस की कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर पलटने से 25 वर्षीय चालक सोनू चक्रवाह की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने एमपी पुलिस को खदेड़ दिया और पुलिस वाहन मौके पर ही छूट गया, अब छत्तीसगढ़ पुलिस ने बॉर्डर पार पहुंचे एमपी पुलिसकर्मियों पर एक्सटॉर्शन का मामला दर्ज कर लिया है। इधर, शहडोल पुलिस ने भी सख्ती दिखाते हुए चौकी प्रभारी को लाइन अटैच और दो आरक्षकों को सस्पेंड कर दिया है।

एमपी के शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र की दर्शिला चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक नितिन शुक्ला, राजीव प्रजापति और ग्राम रक्षा समिति सदस्य मधुर जैसवाल बिना वरिष्ठ अधिकारियों की सूचना के छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित बरना नदी में पहुंचे थे, जहां रेत उत्खनन कर रहे छत्तीसगढ़ के ट्रेक्टर चालक सोनू चक्रवाह को एमपी पुलिस ने दौड़ाया जिससे भागते समय उसका ट्रेक्टर पलट गया ,जिससे उसकी मौत हो गई, आरोप है कि रेत से भरे ट्रैक्टर को एमपी सीमा में लाने के दौरान विवाद हुआ। 

मारपीट के आरोप लगे और भागते समय ट्रैक्टर पलट गया, जिससे चालक की मौत हो गई। घटना के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए, छत्तीसगढ़ पुलिस ने दर्शिला चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक नितिन शुक्ला, राजीव प्रजापति पर एक्सटॉर्शन का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि शहडोल पुलिस ने विभागीय कार्रवाई करते हुए दोनों आरक्षकों को निलंबित कर दिया है। मामला अब दोनों राज्यों के बीच समन्वय पर सवाल खड़े कर रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button