राष्ट्रीय

पीएम के भाषण की बड़ी बातें: ‘भारत दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनेगा, यह मोदी की गारंटी’

नई दिल्ली : संसद के बजट सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर जमकर अटैक किया। उन्होंने राहुल गांधी, अधीर रंजन का नाम लिए बिना निशाना साधा। परिवारवाद पर पीएम मोदी ने कांग्रेस को जमकर घेरा। पीएम मोदी ने पहले-दूसरे कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं, तीसरे का खाका खींचा। उन्होंने कहा कि पहले कार्यकाल में कांग्रेस के गड्ढे भरे। दूसरे में नए भारत की नींव रखी तीसरे में भारत का नवनिर्माण करेंगे। पढ़ें पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें।

लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा कि नौ दिन चले, अढाई कोस। मुझे लगता है कि यह कहावत पूरी तरह से कांग्रेस पर फिट बैठती है। कांग्रेस की सुस्त रफ्तार का कोई मुकाबला नहीं है। आज देश में जिस रफ्तार से काम हो रहा है, कांग्रेस सरकार इस रफ्तार की कल्पना भी नहीं कर सकती थी। भारत दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनेगा और यह मोदी की गारंटी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रहे। मैंने हमेशा कहा है कि देश को एक अच्छे विपक्ष की जरूरत है। मैं देख रहा हूं कि बहुत लोग चुनाव लड़ने का हौसला भी खो चुके हैं। मैंने सुना है बहुत लोग सीट बदलने की फिराक में हैं। बहुत लोग लोकसभा के बदले अब राज्य सभा में जाना चाहते हैं। वे विपक्ष के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम रहे। मैंने हमेशा कहा है कि देश को एक अच्छे विपक्ष की जरूरत है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button