राष्ट्रीय

केजरीवाल शेर हैं, वे ज्यादा दिन जेल में नहीं रहेंगे…’ पत्नी सुनीता ने बताई दिल्ली CM की 6 गारंटी

नई दिल्ली। दिल्ली सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने रामलीला मैदान में आयोजित रैली को संबोधित किया। उन्होंने मंच पर इस दौरान सीएम का संदेश पढ़ा और उन्हें शेर बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें कोई भी जेल ज्यादा दिनों तक नहीं रख सकती।

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी ने आपके लिए संदेश भेजा है। इसे पढ़ने से पहले आपलोगों से कुछ पूछना चाहूंगी। हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी ने मेरे पति को जेल में डाल दिया। क्या पीएम ने सही किया? क्या आप मानते हैं केजरीवाल ईमानदार और सच्चे देशभक्त हैंय़ क्या उन्हें इस्तीफा देना चाहिए?केजरीवाल को उन्होंने गिरफ्तार कर लिया है। वे शेर हैं। ज्यादा दिन तक जेल में नहीं रख पाएंगे। जिस बहादुरी से वे लड़ रहे हैं। भारत मां के लिए संघर्ष के लिए भेजा है।

केजरीवाल का संदेश
मेरे प्यारे भारतवासियों,

जेल से अपने बेटे और भाई का प्रणाम। मैं वोट नहीं मांग रहा। किसी को हराने जिताने की बात नहीं कर रहा हूं। एक बड़ा भारत बनाने के लिए अपील करता हूं। भारत एक महान देश है। हम पिछड़े क्यों हैं? गरीब क्यों हैं? मैं यहां जेल में हूं। यहां सोचने के लिए काफी समय मिलता है। भारत मां के लिए सोचता हूं। भारत मां दुखी हैं। दर्द से कराह रही हैं। जब महंगाई से दो वक्त की रोटी नहीं मिलती तो दुख होता है। जब भारत को अच्छी शिक्षा नहीं मिलती तो भारत मां बेबस और लाचार महसूस करती हैं। जब वे देश लुटने में जुटे हैं तो भारत मां को गुस्सा आता है।



केजरीवाल ने कहा- आइए मिलकर एक नया भारत बनाते हैं। एक ऐसा भारत जहां हर हाथ को काम मिले। कोई गरीब नहीं होगा। कोई अंतर नहीं होगा। हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले। सबको अच्छा इलाज मिलेगा। चौबीस घंटे बिजली होगी। शानदार सड़कें होंगी। भारत विश्व में शिक्षा का केंद्र होगा। भारत के अध्यात्म को दुनिया में फैलाएंगे। यहां ऊंच नहीं नहीं होगी। सबको न्याय मिलेगा। प्रेम भाईचारा होगा। देश 140 करोड़ लोगों को ऐसा भारत बनाने के लिए आह्वान करता हूं। इंडी गठबंधन को मौका दें। हम ऐसा भारत बनाएंगे। दिल में इंडिया है। मैं गठबंधन की ओर से छह गारंटी देता हूं।

देशभर में 24 घंटे बिजली गरीबों को फ्री बिजली मिलेगी हर मोहल्ले में सरकारी स्कूल हर गांव में मोहल्ला क्लिनिक किसानों को एमएपी की गारंटी दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा
केजरीवाल ने कहा- सभी छह गारंटी पांच साल में पूरी करेंगे। पैसा कहां से आएगा पूरी प्लानिंग की है। मैं जेल में ठीक हूं। आपकी दुआएं मुझे लगातार मिल रही है। ऊपर वाला मेरे साथ है। अपना आशीर्वाद बनाए रखें। भारत में तानाशाही नहीं चलेगी। हम लड़ेंगे और जितेंगे।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button