छत्तीसगढ़

कवासी लखमा को आया अटैक, सदन में तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती, पूर्व सीएम और गृह मंत्री ने की मुलाकात, जाना हाल

रायपुर, 21 फ़रवरी 2024। प्रदेश के सबसे कद्दावर नेता माने जाने वाले कवासी लखमा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें एमएमआई में एडमिट किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृह मंत्री विजय शर्मा पूर्व मंत्री कवासी लखमा से मिलने एमएमआई हॉस्पिटल पहुंचे। कवासी लखमा से पूर्व सीएम और गृह मंत्री दोनों साथ में मुलाकात किए।

बताया जा रहा है कि पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की कल डॉक्टर एंजियोप्लास्टी सर्जरी करेंगे। बता दें कि मंत्री विजय शर्मा के विभागों की बजट चर्चा के दौरान वे सदन में ही मौजूद थे। जहां उन्हें बैचनी महसूस हुई थी। कवासी को पिछले सितंबर में भी एडमिट किया गया था। शाम को गृह मंत्री विजय शर्मा और पूर्व CM भूपेश बघेल ने अस्पताल जाकर उनसे मुलाकात की।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button