छत्तीसगढ़

कवर्धा सड़क हादसा : सीएम साय ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 5-5 लाख रुपए

कवर्धा, 21 मई 2024

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार पिकअप पलटने से 19 लोगों की मौत हो गई। वहीं 3 लोग घायल हो गए। मृतकों में महिलाएं शामिल है। इस हादसे को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने मुआवजे का ऐलान किया है। सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख और इस हादसे में घायल हुए लोगों को 50 हज़ार की सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

सीएम साय ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि कबीरधाम जिले में हुए सड़क हादसे में मृतकों की संख्या 19 हो गई हैं। 3 लोग घायल हैं। दुःख की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ शासन पीड़ित परिवारजनों के साथ पूरी तरह खड़ा है। हमनें मृतकों के परिजनों को 5 लाख और इस हादसे में घायल हुए लोगों को 50 हज़ार की सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। यह राशि प्रशासन द्वारा उपलब्ध करायी गयी सहायता एवं बीमा आदि से मिलने वाली राशि के अतिरिक्त है। प्रशासन को यह भी निर्देश दिया गया है कि सड़क सुरक्षा के प्रति अतिरिक्त सावधानी बरती जाये। ऐसे हादसे रोकने के हरसंभव उपाय होने चाहिये।

हादसे में इन लोगों ने गंवाई जान –
मिला बाई (48) पति बंजारी
टीकू बाई (40) पति गुलाब सिंह
सिरदारी (45) पुत्र सिलाब गोंड
जनिया बाई (35) पति जनऊ गोंड
मुंगिया बाई (60) पति बजरू मरावी
झंगलो बाई (62) पति धनीराम
सिया बाई (50) पति तिरीत गोंड
किरण (15) पिता शिवनाथ
पटोरिन बाई (35) पति दयाराम गोंड
धनैया बाई (48) पति सिरदारी गोंड
शांति बाई (35) पति शिवनाथ
प्यारी बाई (40) पति फूलचंद
सोनम बाई (16) पिता फूलचंद
विस्मत बाई (45)
लीला बाई (35) पति मानसिंह
परसदिया बाई (30) पति रामचंद्र
भारती (13) पिता मानसिंह
सुन्ती बाई (45) पति मदन सिंह

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button