मनोरंजन

कार्तिक, अभिषेक को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, आलिया को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवॉर्ड

अहमदाबाद। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिषेक बच्चन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और आलिया भट्ट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। शनिवार की रात 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड का आयोजन अहमदाबाद में हुआ। इस अवॉर्ड को शाहरुख खान, करण जौहर और मनीष पॉल ने मिलकर होस्ट किया। फिल्मफेयर अवॉर्ड इवेंट में सबसे ज्यादा जलवा ‘लापता लेडीज’ का रहा। फिल्म ने कई अवॉर्ड अपने नाम किए।

कार्तिक आर्यन और अभिषेक बच्चन को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया है।फिल्म चंदू चैंपियन के लिए कार्तिक आर्यन और ‘आई वॉन्ट टू टॉक’ के लिए अभिषेक बच्चन को यह अवॉर्ड मिला।आलिया भट्ट को फिल्म ‘जिगरा’ के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्फेयर अवार्ड दिया गया। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का क्रिटिक्स अवार्ड्स राजकुमार राव को फिल्म श्रीकांत जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का क्रिटिक्स अवार्ड प्रतिभा रांटा को फिल्म लापता लेडीज के लिये दिया गया।

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार रवि किशन को फिल्म लापता लेडीज के लिये दिया गया। इसी फिल्म के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरसकर छाया कदम को मिला।सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार लापता लेडीज को मिला। इसी फिल्म के लिये किरण राव को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार दिया गया।सर्वश्रेष्ठ फिल्म सर्वश्रेष्ठ फिल्म (क्रिटिक्स’) का पुरस्कार आई वांट टू टॉक के लिये शूजीत सरकार को मिला।

सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेता का पुरस्कार लक्ष्य को फिल्म किल के लिए दिया गया। वहीं सर्वश्रेष्ठ डेब्यू महिला अभिनेत्री का पुरस्कार नितंशी गोयल को फिल्म लापता लेडीज के लिये दिया गया।सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक का पुरस्कार कुणाल खेमू को मडगांव एक्सप्रेस और आदित्य सुहास जांभले को आर्टिकल 370 के लिये दिया गया।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button