‘सिंघम अगेन’ की रिलीज से पहले करीना कपूर ने खेला ‘फैशन गेम’

नई दिल्ली: करीना कपूर खान फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की रिलीज के लिए तैयार हैं, जो रोहित शेट्टी की सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है. उन्होंने लेटेस्ट पोस्ट में अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने मजाकिया ढंग से तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, ‘माफ करें, मैं आपको सुन नहीं पा रही कि मैं कितनी शानदार दिख रही हूं, हाहाहा.’
करीना कपूर ब्लैक ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने इस ड्रेस के साथ अपने बालों का ‘स्टाइलिश बन’ बनाया. उन्होंने कम मेकअप लुक को चुना. इन तस्वीरों में वह आत्मविश्वास के साथ ग्लैमर बिखेरती नजर आईं. उन्होंने पहले अपनी शानदार सेल्फी शेयर की थी, जिसमें वह पाउट बनाती नजर आ रही थीं.
बेबो ‘एनडीटीवी वर्ल्ड समिट’ में कुछ चौंकाने वाले खुलासे करके सुर्खियां में रहीं. करीना कपूर खान ने इंडियन आउटफिट के प्रति अपने प्यार का इजहार किया है. ‘बेबो’ ने कहा कि भारत में फैशन का एक बेहतरीन दौर चल रहा है. इसमें कोई शक नहीं कि करीना कपूर को स्टाइल आइकन के तौर पर जाना जाता है. उनसे लहंगे, साड़ी और सलवार-कमीज में से अपना पसंदीदा परिधान चुनने के लिए कहा गया था. करीना ने कहा कि सलवार-कमीज घर जैसा है.
करीना ने अपनी हिट फिल्म ‘जब वी मेट’ में अपनी किरदार गीत का उल्लेख करते हुए कहा कि गीत को भी यह बेहद पसंद है. गीत को भी सलवार-कमीज बहुत पसंद थी और मेरे लिए यह घर की बात है. मुझे लगता है कि मैं इसमें सबसे अच्छी लगती हूं. मैं इसमें सबसे ज्यादा सहज महसूस करती हूं.’ करीना ने भारतीय फैशन के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि भारतीय फैशन की बात करें तो इसमें काफी बदलाव आया है. चाहे वह फिल्मों में हो, रेड कार्पेट पर हो या सोशल मीडिया पर. लोग सिर्फ भारतीय फैशन की तलाश में हैं और मुझे खुशी है कि यह फैशन इंडस्ट्री के लिए एक बेहतरीन पल है



