मनोरंजन

करण ने कार्तिक संग अनाउंस की नई फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’

‘भूल भुलैया 3’ से तहलका मचाने के बाद कार्तिक आर्यन ने अब अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है। उन्होंने इस फिल्म के लिए करण जौहर के साथ हाथ मिलाया है। यानी आखिरकार दोनों एक साथ किसी फिल्म में काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म का नाम है ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ और यह एक रोमांटिक कॉमेडी होगी। फिल्म का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है।

Karan Johar और कार्तिक आर्यन के बीच ‘दोस्ताना 2’ को लेकर दरार आ गई थी, और उन्होंने फिर किसी फिल्म में काम नहीं किया। हालांकि, कुछ समय बाद दोनों का पैचअप हो गया था और उनकी साथ मे एक इवेंट से तस्वीरें भी सामने आई थीं। लेकिन अब जाकर करण और Kartik Aaryan किसी फिल्म पर साथ काम कर रहे हैं।

साल 2026 में रिलीज होगी ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’

करण जौहर और कार्तिक आर्यन ने 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का ऐलान किया और टीजर शेयर किया। करण जौहर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, ‘रोमांस में लिपटी…आपके लिए क्रिसमस गिफ्ट लेकर आए हैं। ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ में कार्तिक आर्यन। साल 2026 में रिलीज होगी। इसे समीर विद्वंस डायरेक्ट करेंगे।’

‘मम्मी की खाई हुई कसम…’ टीजर देख फैंस मुरीद

वहीं कार्तिक आर्यन ने फिल्म का टीजर शेयर कर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, ‘तुम्हारा RAY आ रहा है RUMI, मम्मी की खाई हुई कसम, ये मम्माज बॉय पूरी करके ही रहता है। मैं अपने फेवरेट जॉनर रोमांटिक-कॉमेडी में लौटकर बहुत ही ज्यादा एक्साइटेड हूं। सबसे बड़ी लव स्टोरी थिएटर्स में 2026 में आ रही है।’ फिल्म का टीजर देख फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, ‘ये फिल्म वाकई क्रेजी होगी।’ एक और कमेंट है, ‘फाइनली कार्तिक चॉकलेट बॉय इमेज में जा रहे हैं। अपने फेवरेट रॉम-कॉम जॉनर में वापसी कर रहा है।’ एक अन्य फैन ने लिखा, ‘कतई बवाल है।’

‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ की क्या होगी कहानी?

टीजर में कार्तिक आर्यन का वॉइस ओवर है। वह कह रहे हैं, ‘मेरे तीन ब्रेकअप हुए, सब जानते हैं। पर कोई ये नहीं जानता कि मुझसे जुदा होने के बाद मेरी तीनों एक्स गर्लफ्रेंड्स का हाल बेहाल और जीना दुश्वार हो गया। चौथी वाली के साथ ऐसा ना हो, इसलिए मैं जी-जान लगा दूंगा कि कभी कोई भी उसे मुझसे जुदा ना कर पाए। मुझसे बिछड़ने का फोमो मैं उसे होने नहीं दूंगा।’

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button