मनोरंजन

कंगना रनौत के इंदिरा’ रूप ने जीता दर्शकों का दिल, भावुक होकर थिएटर से बाहर निकले लोग

पटना:- कंगना रनौत की फिल्म “इमरजेंसी” आज यानी 17 जनवरी को रिलीज हो गई है. इस फिल्म का डायरेक्शन खुद कंगना रनौत ने किया है और इसमें मुख्य भूमिका में भी नजर आ रही हैं. फिल्म की कहानी इंदिरा गांधी के कार्यकाल में लगी इमरजेंसी सहित अन्य घटनाओं पर आधारित है. लंबे समय से यह फिल्म बनकर तैयार थी, लेकिन बार-बार रिलीज की तारीखें बदल रही थी. आखिरकार आज यह फिल्म दर्शकों के बीच है. पटना के सभी सिनेमाघरों में इस फिल्म को दिखाया जा रहा है. फिल्म देखकर निकल रहे लोग आखिरी सीन को देख थोड़ा भावुक नजर आएं, लेकिन फिल्म में कंगना की एक्टिंग देख गदगद हो उठे.

लोगों ने कहा कि कंगना के अलावा इस दमदार रोल को कोई और नहीं निभा सकता. “भूल जाएंगे कि स्क्रीन पर कंगना है…”. फिल्म देख निकल रहे कुंदन ने बताया कि बहुत अच्छी मूवी है. फिल्म देखकर मालूम चला कि इंदिरा गांधी बहुत अच्छी पीएम थी. पावर का नशा जब किसी नेता के ऊपर चढ़ता है, तो वो गलत डिसीजन लेने लगता है. इंदिरा गांधी ने भी इमरजेंसी का एक गलत फैसला लिया था, बाकि कंगना की एक्टिंग माइंडब्लोइंग है. फिल्म देखते समय भूल जाएंगे कि स्क्रीन पर कंगना रनौत है.

लोगों को देखनी चाहिए फिल्म
फिल्म देखकर निकली एक महिला फैन ने लोकल 18 को बताया कि फिल्म बहुत अच्छी है. कंगना की एक्टिंग लाजवाब है. सभी इमोशंस खुलकर बाहर निकलते हैं. आखिरी सीन देखकर थोड़ा इमोशनल हो जायेंगे. सभी लोगों को यह फिल्म देखनी चाहिए. इनके साथ एक और महिला ने कहा कि शानदार फिल्म है. उम्मीद से ज्यादा अच्छी कंगना ने एक्टिंग की है. ऐसा लग रहा था कि खुद इंदिरा गांधी एक्टिंग कर रही हैं.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button