मध्यप्रदेश

अपने बेटों को सेट करने के लिए कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने गठजोड़ किया- भाजपा

भोपाल (इजहार खान) : कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ से पुराने गिले शिकवे दूर करते हुए एक नई शुरुआत का ऐलान किया है। दिग्विजय सिंह ने बकायदा पोस्ट के जरिए अपने दोस्तानें की तस्वीर शेयर की है। इसे लेकर अब भाजपा हमलावर हो गई है। पोस्ट पर भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल का बयान सामने आया है।

आशीष अग्रवाल ने कहा कि इनकी राजनीति स्वयं पर शुरू होकर स्वयं पर खत्म होती है जो परिवारवाद की ओर बढ़ती है। दिग्विजय सिंह और कमलनाथ अपने पुत्र को स्थापित करने के लिए गठजोड़ बना रहे हैं। सिर्फ चर्चा में बने रहने के लिए दिग्विजय सिंह शिगुफा छोड़ते हैं। जीतू उमंग की जोड़ी मैदान में है। इसलिए दोनों नेता अपने बेटों को सेट करने का गठबंधन कर रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का X पर फिरोज गांधी के पोस्ट करने पर बोले इसका जवाब सोनिया गांधी प्रियंका गांधी को देना चाहिए जिन्होंने उन्हें कभी याद नहीं किया। उन्हें उमंग सिंघार याद कर रहे हैं ।

प्रदेश सरकार के कर्ज लेने पर बोले

बार बार सरकार लोन ले रही है इस बयान पर आशीष अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस का बयान उसकी बौखलाहट को दर्शाते हैं। अन्य राज्यों की तुलना में मध्य प्रदेश की आर्थिक स्थिति बेहतर है। जो कर्ज लिया जा रहा है वह मानक के अनुसार लिया जा रहा है। मध्य प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय और जीडीपी में लगातार वृद्धि हो रही है। हमारे बजट का साइज भी लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में कांग्रेस प्रदेश को बदनाम करने के लिए इस तरह की विषय उठाती है जो कि दुर्भाग्य जनक है।

उज्जैन में हो रहे कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले

गद्दी जैसी कुछ छोड़ने की बात है तो जहां कांग्रेस का शासन वहां की जनता उन्हें छोड़ने का कह रही है। किसान यात्रा की बात वह लोग करते हैं जिनका मुलताई कांड में किसानों को गोली से भूंजा गया था। जहां-जहां उनकी सरकार है वहां पर किसान बदहाल हाल है। निरर्थक विषयों पर प्रासंगिक बने रहने के लिए आत्म विरोधी अभियान यह छेड़ते हैं। आपके सामने जब यह चित्र आएगा तब पता चलेगा कितना निरर्थक है।

रामपथ गमन पर दीपोत्सव पर बोले- सनातन संस्कृति चुनाव का विषय नहीं है। हमारे लिए मोहन यादव की सरकार विरासत और संस्कृति को साथ लेकर चल रही है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button