खेल
जो रूट फिर पड़ गए टीम इंडिया पर भारी, मैनचेस्टर में गाड़ा खूंटा… शतक मार किया सिर में दर्द

मैनचेस्टर: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने कमाल की फॉर्म को जारी रखते मैनचेस्टर टेस्ट में शतक ठोक दिया। ये रूट के करियर की 38वीं सेंचुरी है। रूट ने इस पारी के दम पर टेस्ट क्रिकेट के कई बड़े रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया। इस सीरीज में ये जो रूट का दूसरा शतक है। रूट की पारी के दम पर इंग्लैंड की टीम ने मैनचेस्टर में बड़ी लीड हासिल कर ली है।



