यूपी में खुलने वाला है नौकरियों का पिटारा, कई पदों पर होगी भर्ती, सैलरी भी शानदार

मेरठ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ सहित अन्य जनपदों से ताल्लुक रखने वाले जो भी युवा प्राइवेट सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे हैं. लेकिन अभी तक उनको नौकरी नहीं मिल पाई है, ऐसे सभी युवाओं के लिए जून माह 2025 खास हो सकता है. क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा मेरठ मंडल में 12 से अधिक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा. यह जानकारी लोकल -18 से खास बातचीत करते हुए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के सहायक निदेशक शशिभूषण उपाध्याय ने दी. उन्होंने बताया कि रोजगार मेले से संबंधित संपूर्ण विवरण युवाओं को वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा.
कंपनियों के प्रतिनिधि लेंगे इंटरव्यू
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के सहायक निदेशक शशिभूषण उपाध्याय के अनुसार रोजगार मेले में आठवीं, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट तथा आईटीआई शैक्षिक योग्यता के साथ ही स्नातक और परास्नातक युवाओं के इंटरव्यू किए जाएंगे. उन्होंने बताया कि मेरठ जनपद की अगर बात की जाए तो दो बड़े रोजगार मेले के साथ प्रत्येक बुधवार को छोटे रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा. इसमें पैकेजिंग से लेकर मार्केटिंग बीमा एवं टेक्निकल, नॉन टेक्निकल कंपनियों के प्रतिनिधि युवाओं का इंटरव्यू लेंगे. जो युवा इंटरव्यू में चयनित हो जाएंगे ऑन द स्पॉट ही जॉइनिंग लेटर भी उपलब्ध कराए जाएंगे.
इतनी मिलेगी सैलरी
सहायक निदेशक शशिभूषण उपाध्याय के अनुसार संबंधित कंपनियों द्वारा युवाओं को योग्यता के अनुसार ही सैलरी भी उपलब्ध कराई जाएगी. इन पदों के लिए 10000 से 35000 रुपए तक वेतन प्रस्तावित किया गया है. उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अपना पंजीयन अवश्य करायें तथा पंजीयन के यूजर आईडी/पासवर्ड से लॉगिन कर रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुरूप कम्पनी का चयन कर ऑनलाईन आवेदन अवश्य करें.
इन युवाओं को भी मिलेगा अवसर
उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों का पोर्टल पर पंजीयन नहीं है वह भी रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं. रोजगार मेले से संबधित सम्पूर्ण चयन, साक्षात्कार प्रक्रिया निःशुल्क की जाएगी. मेले में प्रतिभागी सभी अभ्यर्थियों के शिक्षण, प्रशिक्षण, कॅरियर रोजगार एवं स्वरोजगार से सम्बन्धित अनेक अवसरों से परिचित कराया जाएगा. रोजगार मेले को सभी प्रक्रिया निःशुल्क सपन्न करायी जाती है. अधिक जानकारी के लिए युवा विभाग में विजिट कर सकते हैं.
बताते चलें कि मेरठ जनपद में दो बड़े रोजगार में लेकर साथ मेरठ मंडल में 12 रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे. जिसमें बागपत, हापुड़, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ शामिल है.



