मनोरंजन

जितेंद्र ने बेची 855Cr की जमीन, बना था बालाजी IT पार्क और तीन बिल्डिंग, 83 साल के एक्टर की ₹1512 करोड़ है नेटवर्थ

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जितेंद्र कपूर और उनके परिवार के स्वामित्व वाली कंपनियों पैंथियन बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड व तुषार इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड ने मुंबई के अंधेरी में 855 करोड़ रुपये की जमीन बेची हैं। ये जमीन कितने स्क्वायर फीट थी और कितने में पूरा लेन-देन हुआ है, जानिए।

रियल एस्टेट सलाहकार स्क्वायर यार्ड्स ने गुरुवार को बयान में कहा, ‘इस लेन-देन के कुल 9,664.68 वर्ग मीटर (0.96 हेक्टेयर या 2.39 एकड़) क्षेत्रफल में फैले दो नजदीकी भूखंड शामिल थे।’

8.69 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी

इस जगह पर वर्तमान में बालाजी आईटी पार्क स्थित है और इसमें तीन बनी हुईं इमारतें शामिल हैं। इनका कुल निर्मित क्षेत्रफल 45,572.14 वर्ग मीटर (लगभग 4,90,534 वर्ग फुट) है। इस सौदे में 8.69 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस लगी। यह लेनदेन मई 2025 में पंजीकृत किया गया।

जितेंद्र और उनके परिवार हैं कंपनी के मालिक

विक्रेता पैंथियन बिल्डकॉन और तुषार इन्फ्रा डेवलपर्स, दिग्गज बॉलीवुड एक्टर जितेंद्र कपूर और उनके परिवार के सदस्यों के स्वामित्व वाली कंपनियां हैं।

जितेंद्र की नेटवर्थ

बॉलीवुड में ‘जंपिंग जैक’ के नाम से फेमस जितेंद्र कई साल से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं, लेकिन उनकी नेटवर्थ करोड़ों में है। जी हां, उनकी नेटवर्थ 1512 करोड़ रुपये बताई जाती है।

83 साल के जितेंद्र, लाइमलाइट से दूर

83 साल के जितेंद्र लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं, वहीं उनकी बेटी एकता कपूर टीवी शो और फिल्मों दोनों में व्यस्त हैं। फिलहाल, वह अपने मशहूर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के निर्माण में बिजी हैं, जो रीबूट के साथ टेलीविजन पर वापसी करने के लिए तैयार है। इसके अलावा उनके पास ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ और ‘नागिन’ के नए सीजन भी हैं। दूसरी ओर, तुषार हाल ही में हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘कंपकंपी’ में नजर आए थे।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button