तकनीकी

Jio ने अपने बदली दो प्‍लान की वैलिड‍िटी, र‍िचार्ज कराने से पहले एक बार चेक कर लें

नई द‍िल्‍ली. Jio ने हाल ही में कुछ नए र‍िचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं, जिनमें बेहद कम कीमत पर रिचार्ज प्लान पेश किए गए हैं. हालांक‍ि ज‍ियो ने कुछ पुराने प्लान को नए रंगरूप में भी पेश क‍िया है. इनमें से Jio ने अब अपने दो प्लान में अहम बदलाव क‍िया है. हालांक‍ि ज‍िन दो प्‍लान की हम बात कर रहे हैं, उनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं क‍िया गया है, लेक‍िन र‍िचार्ज प्लान के स्ट्रक्चर में बदलाव किया गया है. यानी बेनेफ‍िट्स बदल गए हैं.

Jio ने अपने ऐड-ऑन डेटा प्लान में बदलाव किए हैं. एक्‍स्‍ट्रा डेटा के लिए Jio अपने यूजर्स को 69 रुपये और 139 रुपये के रिचार्ज प्लान ऑफर करता है. पहले इनमें से किसी भी ऐड-ऑन रिचार्ज की वैल‍िड‍िटी बेस रिचार्ज प्लान जितनी ही होती थी. अब इसमें बदलाव क‍िया गया है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button