रोजगार

झारखंड रोजगार मेला 2024: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, Jharkhand Rojgar Mela

Jharkhand Rojgar Mela:- झारखंड राज्य के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा राज्य के बेरोजगार युवक युवतियां के लिए समय-समय पर झारखंड रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है। राज्य के पढ़े लिखे बेरोजगार युवाओं के लिए कई जिले और कई शहरों में रोजगार मेले का आयोजन होता है। सिंदरी में दत्तोपंत ठेगड़ी रोजगार मेले 2024 का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें लगभग 3300 पदों पर भर्ती की जाएगी। अगर आप भी झारखंड के बेरोजगार युवा है और रोजगार की तलाश में इधर से उधर भटक रहे तो आप रोजगार भर्ती में शामिल होकर रोजगार का अवसर प्राप्त कर सकते हैं और अपनी योग्यता अनुसार पदों का चयन कर नौकरी पा सकते हैं। जिसके लिए आपको Jharkhand Rojgar Portal पर आवेदन करना होगा।

आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Jharkhand Rojgar Mela 2024 के तहत रोजगार पाने के लिए आवेदन कैसे करें से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। झारखंड रोजगार मेला से जुड़ी जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।


Jharkhand Rojgar Mela 2024
श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार द्वारा राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का एक नए अवसर प्रदान किया जा रहा है। इस दौरान सिंदरी में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले में लगभग 3300 पदों पर बहाली होगी इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के लिए कैंप में पहुंचकर भाग ले सकते हैं जिसके लिए अभ्यर्थी को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।

झारखंड में रोजगार मेला हर महीने आयोजित किया जाता है जिसमें अनेक युवा भाग लेते हैं। इस मेले में प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, एजेंसी और अन्य निजी क्षेत्र में रोजगार मिलता है। झारखंड के कई जिलों में रोजगार मेला आयोजित किया जाता है ताकि राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को जो रोजगार की तलाश कर रहे हैं उन्हें नए अवसर प्रदान कर उनकी योग्यता अनुसार रोजगार प्रदान किया जा सके। आपको बता दें कि रोजगार मेला में 8000 महीना से लेकर 35000 तक की नौकरी का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

झारखंड सरकार द्वारा रोजगार मेला शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवक युवतियों को रोजगार प्रदान करना है। ताकि जो शिक्षित होने के बावजूद भी रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं उन्हें उनके कौशल अनुसार रोजगार का अवसर प्राप्त हो सके और देश में बढ़ती बेरोजगारी की समस्या को कम किया जा सके। झारखंड रोजगार मेला के माध्यम से कई प्राइवेट और सरकारी कंपनी द्वारा राज्य के बेरोजगारों को इंटरव्यू और स्किल के अनुसार रोजगार दिया जाता है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button