अन्य खबरें

किसानों संग खड़े हुए जयंत चौधरी, योगी को चिट्ठी लिख आंधी-बारिश से नष्ट फसलों का मांगा मुआवजा

मेरठ: राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मंगलवार को चिट्ठी लिखी है। उन्‍होंने हाल ही में आई आंधी-बारिश के कारण नष्ट हुई फसल का र सर्वेक्षण कराकर प्रभावित किसानों को मुआवजे देने की मांग की है। चिट्ठी में जयंत ने कहा कि आंधी से किसानों का बहुत नुकसान हुआ है।

जयंत चौधरी ने पत्र में लिखा है कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में किसान बड़े स्तर पर आम, लीची, नाशपाती, आड़ू सहित अन्य मौसमी फलों एवं सब्जियों की खेती करते हैं। इन बागवानी फसलों से होने वाली आय ही इन किसानों की आजीविका का प्रमुख स्रोत है। हाल ही में प्रदेश के जिलों में आई तेज आंधी, भारी वर्षा एवं ओलावृष्टि के कारण फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई किसानों की पूरी तरह तैयार फसलें नष्ट हो गई हैं, जिसके कारण उनके सामने बड़ा संकट उत्पन्न हो गया है।

वेस्ट यूपी के जिलों में फसलों को भारी नुकसान

जयंत चौधरी ने मांग की है कि प्रभावित जिलों में एक समग्र सर्वेक्षण कराया जाए तथा नुकसान का आकलन कर किसानों को शीघ्र उपयुक्त मुआवजा प्रदान किया जाए। गौरतलब है कि वेस्ट यूपी के जिलों में फसलों को बड़े पैमान पर नुकसान हुआ हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button