मनोरंजन

जया बच्चन ने रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई में स्टेज पर लगाए ठहाके, मगर फिर कुछ हुआ ऐसा कि होना पड़ा पीछे

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद जया बच्चन बहुत प्राइवेट लाइफ जीती हैं। लेकिन रिश्तेदारी बखूबी निभाती हैं। उनका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी पार्टी यानी समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की सगाई में पहुंची हैं। क्रिकेटर रिंकू सिंह के साथ उन्होंने 8 जून को इंगेजमेंट की और पार्टी के तमाम दिग्गज आशीर्वाद देने पहुंचे।

जया बच्चन समाजवादी पार्टी से सांसद हैं। उन्हें अक्सर सदन में चर्चित मुद्दों पर बोलते हुए देखा जाता है। कई बार वहां भी उनकी तीखी प्रतिक्रिया सबका ध्यान खींच लेती है। मगर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई में जब वह स्टेज पर पहुंची कों उनकी हंसी नहीं रुकी। वह तीनों किसी बात पर जोर-जोर से ठहाके लगा रहे थे। इसका ही वीडियो वायरल हो गया।

रिंकू सिंह की सगाई में जया बच्चन

हालांकि जैसे ही अखिलेश यादव अपने कुछ नेताओ के साथ स्टेज पर आए तो जया बच्चन पीछे हो गईं। उन्होंने बाकियों को कपल से मिलने का मौका दिया। अब इसे देखने के बाद लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए। एक यूजर ने लिखा, ‘जया जी अपने ही मोड में हैं।’ एक ने लिखा, ‘अमिताभ बच्चन साहब की पत्नी को साइड में क्यों कर दिया यार।’ एक ने लिखा, ‘जया बच्चन जी सिर्फ कांग्रेस वालों से हंसकर बात करती हैं।’

जया बच्चन के हाल को देख परेशान लोग

जया बच्चन के हाल को देखकर भी कई लोगों ने हैरानी जताई। लोगों ने कहा कि उन्हें क्या हो गया है, वह किस तरह से तैयार होकर पहुंची हैं। मानो सिर्फ कपड़ा लपेटा और सगाई में चल दीं। वह बेहद सिंपल नजर आ रही थीं। साथ ही कुछ ने कहा कि वह गुस्से में थीं। इसके अलावा, उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जहां वह डिंपल यादव और अखिलेश यादव के साथ बैठकर गुफ्तगू करती दिख रही हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button