राष्ट्रीय

भूकंप के झटकों से हिली जम्मू-कश्मीर, रिक्टर स्केल पर 4.8 रही तीव्रता

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सोमवार को भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र बडगाम ज़िले में था, जिससे घाटी के कुछ हिस्सों में थोड़ी देर के लिए दहशत फैल गई। भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार आज सुबह 5:35 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.8 मापी गई। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का केन्द्र 33.9 उत्तरी अक्षांश और 74.76 पूर्वी देशांतर पर 10 किलोमीटर की गहराई पर था। उन्होंने बताया कि भूकंप के झटके श्रीनगर, बारामूला, पुलवामा, शोपियां और आस-पास के इलाकों में भी महसूस किए गये, जिससे लोग घरों से बाहर निकल आए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button