रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में जयदीप अहलावत को मिला था बड़ा रोल? फिल्म को ठुकराने की खबर पर सामने आया सच

नितेश तिवारी की अपकमिंग माइथोलॉजिकल फिल्म ‘रामायण’ अपने कास्ट को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में है। रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म में लगातार नए-नए कलाकारों और उनके रोल को लेकर अक्सर कुछ न कुछ हैरान करने वाली जानकारी सामने आ रही है। हाल ही में जहां सनी देओल ने इस फिल्म में भगवान हनुमान के रोल की बात को स्वीकार किया, वहीं खबर आई कि बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार जयदीप अहलावत को इस फिल्म में विभीषण के किरदार के लिए ऑफर किया गया था।
सच ये है कि जयदीप अहलावत इस फिल्म में आपको नजर नहीं आएंगे। दरअसल, कहा जा रहा था कि उन्हें इस फिल्म के लिए एक बेहद संजीदा किरदार का ऑफर किया गया था, लेकिन एक्टर ने इसे ठुकरा दिया है। हालांकि, सोर्स की मानें तो जयदीप को ऐसा कोई रोल ऑफर नहीं हुआ।
रावण के भाई विभीषण का किरदार निभाने का ऑफर!
खबर थी कि इस फिल्म में जयदीप अहलावत को रावण के भाई विभीषण का किरदार निभाने का ऑफर मिला था। इस फिल्म को लेकर शुरुआत से ही कास्टिंग बहुत बड़ी चुनौती रही है। नितेश तिवारी को अपनी इस फिल्म के लिए कास्ट को चुनने में काफी वक्त गंवाना पड़ा, क्योंकि वो इस मामले में काफी फूंक-फूंक कर कदम बढ़ाना चाह रहे हैं।
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को इनकार की खबर गलत निकली
कहा जा रहा था कि जयदीप इस किरदार को लेकर बेहद खुश थे और इसे करना चाहते थे, लेकिन शेड्यूल की दिक्कतों के कारण रणबीर कपूर की ‘रामायण‘ को उन्हें इनकार करना पड़ा। हालांकि, अब ये पूरी खबरें गलत साबित हो रही हैं। फिल्म से जुड़े सूत्र के हवाले से कहा गया है कि जयदीप को फिल्म से ऐसा कोई रोल ऑफर नहीं किया गया। वैसे, इसमें कोई दो राय नहीं कि अगर वो इस मूवी में विभीषण की भूमिका निभाते तो अपनी एक्टिंग की अमिट छाप छोड़ जाते।
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ अगले साल 2026 में दीवाली पर होगी रिलीज
वर्कफ्रंट की बात करें तो जयदीप अहलवात फिल्म ‘ज्वेल थीफ‘ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ सुपरस्टार सैफ अली खान, निकिता दत्ता और कुणाल कपूर अभी हैं। ये फिल्म 25 अप्रैल को ज्वेल थीफ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम की जाएगी। वहीं नितेश तिवारी की ‘रामायण’ अगले साल 2026 में दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।



