रिटायरमेंट की अटकलों पर जडेजा ने तोड़ी चुप्पी

दुबई
भारत के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद रोहित, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा जैसे सीनियर खिलाडिय़ों के रिटायरमेंट को लेकर अटकलें लगना शुरू हो गईं। रोहित और विराट ने रविवार रात को अटकलों पर विराम लगा दिया। वहीं, 36 वर्षीय जडेजा के फ्यूचर प्लान पर अफवाहों का सिलसिला जारी रहा। हालांकि, भारत के स्टार ऑलराउंडर जडेजा अब रिटायरमेंट की अटकलों को लेकर चुप्पी तोड़ी है। जडेजा ने सोमवार को इंस्टा स्टोरी शेयर करते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की गुजारिश की। जडेजा ने लिखा, कोई भी अनावश्यक अफवाह न फैलाएं, शुक्रिया।
जडेजा बने फील्डर ऑफ द मैच दिलीप को दी झप्पी और पप्पी
दुबई। स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और कप्तान रोहित शर्मा को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में बेस्ट फील्डर के रूप में नॉमिनेट किया गया था। लेकिन जड्डू ने बाजी मारी और फिर फील्डिंग कोच टी डिलीप ने उन्हें मेडल सौंपा। जब रविंद्र जडेजा मेडल लेने के लिए आए, तो उन्होंने आते ही फील्डिंग कोच को गले लगा लिया और फिर उन्हें किस भी किया। यह देख विराट कोहली भी हंसने लगे।



