उत्तरप्रदेश

इटली की महिलाओं ने CM Yogi को सुनाई रामायण की चौपाई और ‘शिव तांडव’, बोले- बहुत खूब

UP News: मंगल भवन अमंगल हारी, द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी, राम सियाराम सियाराम जय-जय राम… इटली की तीन महिलाओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रामायण की चौपाई और ‘शिव तांडव’ सुनाया। उन्हें अच्छे से हिन्दी भी नहीं आती थी, इसके बावजूद उन्होंने जब सुर और ताल में रामायण की चौपाई सुनाई तो सीएम योगी और वहां मौजूद सभी लोग खुश हो गए। वह एक के बाद एक रामायण की चौपाई सुनाती चली गईं। इसके बाद इन महिलाओं ने शिव तांडव स्तोत्र व महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र गाया।

सीएम योगी से मिला प्रतिनिधिमंडल
बता दें कि इटली से आए प्रतिनिधि मंडल ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की। प्रयागराज महाकुंभ से लौटीं इन महिलाओं ने सीएम से महाकुंभ के अपने अनुभव भी साझा किए। इटली में ध्यान एवं योग सेंटर के संस्थापक एवं प्रशिक्षक माही गुरु के नेतृत्व में उनके अनुयायियों ने रविवार को मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की।

सीएम योगी ने दिया ये रिएक्‍शन
इस मुलाकात के दौरान तीनों महिलाओं ने बताया कि उन्होंने भारतीय परंपराओं को गहराई से अनुभव किया। प्रतिनिधि मंडल की महिलाओं ने महाकुंभ में नागा साधुओं, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का हिस्सा बनकर आध्यात्मिक अनुभव हासिल किया। उन्होंने कहा, महाकुंभ का आयोजन न केवल एक धार्मिक आयोजन है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिकता का जीवंत प्रदर्शन भी है। महिलाओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति की गहराई और इसकी आध्यात्मिकता ने उन्हें बहुत प्रभावित किया है। मुख्यमंत्री ने भी ‘बहुत खूब’ कहकर इस दल की तारीफ की। साथ ही योगी ने हाथ जोड़कर उनका अभिनंदन किया।    

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button