दुनिया के किस देश में रहते हैं सबसे ज्यादा भारतीय? मुश्किल है अंदाजा लगाना!

पिछले साल भारत दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन चुका है. वर्ल्ड ओ मीटर की रिपोर्ट के अनुसार हमने चीन को भी पीछे छोड़ दिया है और यहां 140 करोड़ से ज्यादा आबादी है. पर भारतीय सिर्फ भारत तक ही नहीं सीमित हैं. आज वो दुनिया के कई देशों में अपना डंका बजा रहे हैं. ये भारतीय या तो सीधे तौर पर भारत के नागरिक हैं, या फिर कभी भारत (Most Indians in which country) के नागरिक हुआ करते थे. पर क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर वो कौन सा देश होगा, जहां सबसे ज्यादा भारतीय हैं? चलिए आपको बताते हैं.
न्यूज18 हिन्दी की सीरीजी ‘अजबगजब ज्ञान’ के तहत हम आपके लिए लेकर आते हैं देश-दुनिया से जुड़ी ऐसी अनोखी जानकारियां, जो किसी को भी हैरान कर सकती हैं. आज हम बात करेंगे उस देश की, जहां भारत के अलावा सबसे ज्यादा भारतीय रहते हैं. दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कोरा पर किसी ने ये सवाल किया है कि वो कौन सा देश है, जहां भारत के अलावा सबसे ज्यादा भारतीय हैं. कई लोगों ने इसका उत्तर दिया है. चलिए पहले उन्हें देखते हैं.
कोरा पर लोगों ने क्या दिया उत्तर?
कोरा यूजर दीपन पुर्ती ने लिखा कि अमेरिका वो देश है जहां भारत के अलावा सबसे ज्यादा भारतीय रहते हैं. यहां 44 लाख भारतीय रहते हैं. दूसरा देश यूनाइटेड अरब अमीरात है जहां 31 लाख भारतीय हैं. जबकि तीसरा देश मलेशिया है जहां 29 लाख भारतीय रहते हैं. वहीं एक यूजर ने कहा कि पाकिस्तान में सबसे ज्यादा भारतीय हैं. अब ये दावे कितने सही हैं, कितने गलत, इसपर तो टिप्पणी नहीं की जा सकती क्योंकि ये सोशल मीडिया पर दिए गए जवाब हैं.
ये है सही जवाब
इस वजह से हम आपको विश्वस्नीय सोर्सेज से भी बताते हैं कि सच क्या है. भारतीय विदेश मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट की अक्टूबर 2023 की रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा भारतीय अमेरिका में ही हैं. इनमें 12,80,000 NRI, 31,80,000 PIOs, 44,60,000 Overseas Indians शामिल हैं. इस लिहाज से भारत में कुल 89 लाख से ज्यादा भारतीय रहते हैं



