छत्तीसगढ़

भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र प्रताप सिंह का निर्विरोध चुना जाना तय, नेता प्रतिपक्ष महंत बोले-कांग्रेस से किसी को खड़ा नहीं करेंगे

रायपुर, 15 फ़रवरी 2024|छत्तीसगढ़ में राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र प्रताप सिंह का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है। कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए किसी भी प्रत्याशी को मैदान में नहीं उतारने का फैसला लिया है। इस मसले को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, यह स्पष्ट है हम अपने दल से किसी को खड़ा नहीं कर पाएंगे। हमारे पास सदन में सिर्फ 35 विधायकों का आंकड़ा है। इसलिए हम किसी को अपने दल से खड़ा नहीं करेंगे।

बता दें कि इससे पहले BJP प्रत्याशी देवेन्द्र प्रताप ने सीएम साय समेत वरिष्ठ नेताओं के साथ दो सेट में नामांकन दाखिल किया था। दरअसल, 40 प्रस्तावकों की मौजूदगी में चार सेटों में नामांकन दाखिल किया जाता है। जिसमें से 2 हो चुके हैं, वहीं दो बाकी है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button