अंतर्राष्ट्रीय

Israel: ‘ईरान ने हमला किया तो उसे सीधे निशाना बनाएंगे’, खामेनेई के बयान पर भड़के इस्राइली विदेश मंत्री

इस्राइली विदेश मंत्री इस्राइल काट्ज ने चेताया कि यदि ईरान ने अपनी जमीन से हम पर हमला किया तो उनके देश की सेना सीधे इस्लामिक गणराज्य को निशाना बनाएगी। इस्राइल का बयान ऐसे समय में आया, जब सीरिया में ईरानी वाणिज्य दूतावास पर हुए हमले में उसके जनरल की मौत के बाद दोनों पारंपरिक प्रतिद्वंद्वियों में तनाव बढ़ गया है।

इस्राइली विदेश मंत्री ने ‘एक्स’ पर हिब्रू व फारसी भाषा की पोस्ट में कहा, अगर ईरान से उसके क्षेत्र पर हमले हुए तो इस्राइल माकूल जवाब देगा। यह टिप्पणी ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के उस बयान के बाद आई, जिसमें उन्होंने दोहराया कि इस माह के शुरू में दमिश्क स्थित ईरानी वाणिज्य दूतावास पर किए गए हमले का जवाब इस्राइल को तैयारी के साथ दिया जाएगा। ईरान ने दमिश्क हमले के लिए इस्राइल को जिम्मेदार ठहराया है। हमले में वाणिज्य दूतावास की इमारत जमींदोज हो गई और 12 मौतें हुईं। इस्राइल ने हमले में अपनी संलिप्तता नहीं मानी है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button